[ad_1]
Last Updated:
Ghosts in Daylight: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक झरने के किनारे भूतों की पूरी टोली बैठी हुई है. ये लोग यहां इसीलिए बैठे हैं ताकि आम लोग यहां पर आ ही नहीं सकें.
दिन-दहाड़े भूतों की टोली. (Credit- Instagram/dnzh.travels)
दुनिया बहुत बड़ी है और यहां पर अजीबोगरीब चीज़ों की कोई कमी नहीं है. अगर हम एक अनोखी चीज़ देखने जाएं, तो चार-पांच तो हमें यूं ही पता चल जाएंगी. हम लोगों को कुछ जगहों के बारे में तो पता ही नहीं होता है, जो अपने आपमें बिल्कुल अलग होती हैं. यहां पर बहुत सी ऐसी चीज़ें भी होती हैं, जिनके बारे में हमें कल्पना भी नहीं होती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक झरने के किनारे भूतों की पूरी टोली बैठी हुई है. ये लोग यहां इसीलिए बैठे हैं ताकि आम लोग यहां पर आ ही नहीं सकें. वैसे आपको इन भूतों की सच्चाई पता चलेगी तो आप इनकी तारीफ करेंगे क्योंकि ये इनका रिवाज़ है. इनके बारे में दुनिया को भले ही जानकारी नहीं हो लेकिन ये अपने ही संसार में मस्त हैं. तभी तो जब कोई बाहरी वहां पहुंचा, वो इन्हें देखकर दंग रह गया.
क्या वाकई ये हैं भूत?
वायरल हो रहा है वीडियो पापुआ न्यू गिनी का है. यहां पर ये जो भूत जैसी आकृतियां नज़र आ रही हैं, दरअसल ये तोवाई जनजाति के स्पिरिट बर्ड्स हैं. वीडियो में दिख रहा डेनियल नाम का शख्स इनके बारे में बता रहा है. वो कहता है कि अपना क्रिसमस वो इन आत्मा वाले पक्षियों के साथ मना रहा है. उनमें से एक से वो पूछता है – क्या वो उसे नुकसान तो नहीं पहुंचाएंगे? जब वे लोग इसका जवाब नहीं में देते हैं तो वो कहता है कि उसकी किस्मत है कि वो ऐसा नहीं करेंगे. दरअसल ये लोग यहां इसलिए बैठे नजर आ रहे हैं ताकि किसी तरीके से ये पवित्र झरने की रक्षा कर पाएं. जिससे कोई बाहरी व्यक्ति आकर इसे छू ना ले! अजीबोगरीब तरीके से गेटअप लेकर वो यहां रक्षक के तौर पर तैनात हैं.
[ad_2]
Source link