Headlines

Saif Ali Khan Row: सैफ से पुलिस के 9 सवाल, पुलिस खोल देगी सारे राज? एक तो मास्टर प्लान है, आप भी जान लें

[ad_1]

Last Updated:

Saif Ali Khan Row: सैफ अली खान के हेल्थ पर आज बड़ा अपडेट आने वाला है. वहीं, पुलिस उनसे हमले वाली रात के बारे में सवाल पूछ सकती है. वहीं, पुलिस क्राइम सीन का रि-क्रिएशन भी कर सकती है.

सैफ से पुलिस के 9 सवाल, पुलिस यूं खोलेगी सारे राज, एक तो मास्टर प्लान है

सैफ से पुलिस पूछेगी 9 सावल.

मुंबई. सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी आरोपी गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बॉलिवुड के लोग इतने हाई सिक्योर एरिया में बाहरी लोगों के घुसने पर सवाल खड़े करने लगे हैं. वहीं, सैफ मामले में उनकी पत्नी करीना कपूर ने पुलिस को अपना बयान दे चुकी हैं. वहीं, सूत्रों से दावा किया जा रहा है कि सैफ की सेहत में तेजी से सुधार है. पुलिस आज उनका बयान दर्ज कर सकती है. पुलिस के पास कई ऐसे सवाल हैं, जिसके जवाब सिर्फ वही दे सकते हैं क्योंकि वे इस मामले के पीड़ित और प्राइम विटनेस हैं. चलिए बताते हैं कि पुलिस उनसे कौन-से सवाल पूछ सकती है.

सूत्रों के मुताबिक आज मुंबई पुलिस सैफ अली खान का स्टेटमेंट ले सकती है. हालांकि, अभी सबकुछ डॉक्टर पर निर्भर करता है. अगर लीलावती के डॉक्टर की टीम सैफ अली खान को को फिट बता देते हैं, तो मुंबई पुलिस उनका स्टेटमेंट ले सकती है. पुलिस के पास अभी भी कई सावलों के जवाब अधूरे हैं, जिनका जवाब सैफ ही दे सकते हैं.

मुंबई पुलिस सैफ से इस तरह के सवाल पूछ सकती है…

  1. 16 जनवरी की रात क्या हुआ? घर में कौन कौन था?
  2. आप कहां थे और आपको चोर के बारे में कैसे पता चला.
  3. जब आपने चोर को देखा तो क्या उसके हाथों में कील या हथियार थे या नहीं?
  4. घटना के समय आपके बच्चे, पत्नी और लोकल स्टाफ कहां थे?
  5. हमला करने के बाद चोर किधर से आपके फ्लैट से बाहर भगा था?
  6. आपको घायल स्थिति में हॉस्पिटल कौन लेकर गया था?
  7. क्या आपने चोर को कभी आस-पास देखा था? जो आपकी बिल्डिंग के सीसीटीवी में दिख रहा है?
  8. आपको कभी लगा कि आपके पास कोई संदिग्ध आ जा रहा है?
  9. वारदात के समय और हॉस्पिटल के जाते समय आपके बॉडीगार्ड थे या नहीं?

फिर से क्राइम सीन का रि-क्रिएशन
मुंबई पुलिस के हवाले से बताया गया कि फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर उन पर हमले का रि-क्रिएशन किया जाएगा. इस मामले के आरोपी 30 वर्षीय बांग्लादेशी व्यक्ति को रविवार को तड़के ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया. यहां की एक अदालत ने आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

चोरी के इरादे से घर में घुसे
पुलिस ने कहा था कि शहजाद 15 जनवरी की देर रात अभिनेता के अपार्टमेंट में चोरी के इरादे से घुसा था. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह इमारत की सातवीं-आठवीं मंजिल पर सीढ़ियों से चढ़ा. इसी इमारत में 12वीं मंजिल पर खान और उनकी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान अपने बच्चों और घरेलू कर्मचारियों के साथ रहते हैं.

बाथरूम की खिड़की से घुसा था
पुलिस ने बताया, ‘वह (आरोपी) इमारत के ‘डक्ट’ वाले क्षेत्र में घुसा, वहां से एक पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर चढ़ा और बाथरूम की खिड़की से अभिनेता के फ्लैट में घुस गया. फिर वह बाथरूम से बाहर आया, जहां अभिनेता के कर्मचारियों ने उसे देखा, जिसके बाद सिलसिलेवार घटनाएं हुईं और अंत में चाकू से हमला किया गया.’ अभिनेता (54) पर कई बार चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी पांच घंटे सर्जरी हुई.

homeentertainment

सैफ से पुलिस के 9 सवाल, पुलिस यूं खोलेगी सारे राज, एक तो मास्टर प्लान है

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *