Headlines

दिमाग हो तो ऐसा! भारत पहुंची रशियन, बीच पर लोग करने लगे फोटो खिंचवाने की मांग, तस्वीर के लेने लगी पैसे

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम यूजर एंजलीना एक कंटेंट क्रिएटर हैं. वो हाल ही में भारत की यात्रा पर हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जो शायद गोवा के बीच पर शूट किया गया है, हालांकि, इसकी सही जानकारी नहीं है. वीडियो में एंजलीना बीच पर…और पढ़ें

दिमाग हो तो ऐसा! भारत पहुंची रशियन, बीच पर लोग करने लगे फोटो खिंचवाने की मांग

लड़की ने पैसे कमाने का गजब तरीका खोजा. (फोटो: Instagram/angelinali777)

आपने देखा होगा कि जब भी विदेशी लोग भारत आते हैं, तो भारतीय लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बड़े उत्सुक नजर आते हैं. इस वजह से भारतीय कई बार विदेशियों को परेशान भी करने लगते हैं और उनकी मर्जी के खिलाफ उनकी फोटो खींचने लगते हैं या फिर साथ खिंचवाने लगते हैं. अगर कोई विदेशी लड़की हो, तो वो ऐसी स्थिति में और भी ज्यादा असहज महसूस करती है. हाल ही में एक रशियन लड़की (Russian lady in India video) भारत पहुंची और किसी शहर के बीच पर घूमने गई. पर वहां भी लोगों ने उसके साथ फोटो की डिमांड शुरू कर दी. लड़की परेशान हो गई तो उसने गजब आइडिया सोचा. वो हर फोटो के पैसे लेने लगी. इसे देखकर आप यही कहेंगे- दिमाग हो तो ऐसा!

इंस्टाग्राम यूजर एंजलीना एक कंटेंट क्रिएटर हैं. वो हाल ही में भारत की यात्रा पर हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जो शायद गोवा के बीच पर शूट किया गया है, हालांकि, इसकी सही जानकारी नहीं है. वीडियो में एंजलीना बीच पर घूमते दिखाई दे रही हैं. पर भारतीय लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने पर तुले हुए हैं. एंजलीना एक वक्त के बाद फोटो खिंचवाते-खिंचवाते परेशान हो जाती हैं. तब उन्हें बिजनेस का एक अनोखा आइडिया सूझता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *