Headlines

‘बेवफा सनम’ पकड़ती है हसीना, सैकड़ों मर्दों का कर चुकी है पर्दाफाश, बताया किस पेशे के लोग होते हैं चीटर!

[ad_1]

Last Updated:

मैडेलिन स्मिथ (Madeline Smith) नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर खुद ही बताया है कि वो उन मर्दों को अपने जाल में फंसाती है, जो चीटर होते हैं. इस काम के लिए उसे खुद लड़कियां और पत्नियां ही पैसे देती हैं.

'बेवफा सनम' पकड़ती है हसीना, सैकड़ों मर्दों का कर चुकी है पर्दाफाश!

बेवफा मर्दों को पकड़ती है महिला. (Credit- Canva)

दुनिया में अलग-अलग लोग अलग-अलग काम करके पैसे कमाते हैं. कुछ लोगों का प्रोफेशन सीधा-सादा होता है, जिसके बारे में हम सभी जानते हैं. वहीं कुछ लोगों का पेशा ऐसा होता, जिसे सुनकर हम चौंक जाते हैं. उनकी कोई सिंपल नौकरी नहीं होती है बल्कि वो अजीबोगरीब काम करके पैसे कमाते हैं. आज हमें आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताएंगे, जिसका प्रोफेशन भी कुछ ऐसा ही है, जो सुनने वालों को पचेगा नहीं.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मैडेलिन स्मिथ (Madeline Smith) नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर खुद ही बताया है कि वो उन मर्दों को अपने जाल में फंसाती है, जो चीटर होते हैं. इस काम के लिए उसे खुद लड़कियां और पत्नियां ही पैसे देती हैं. वो पैसे लेने के बाद उनके पार्टनर्स को लेकर ऐसा प्लान बनाती हैं कि अगर बंदा ज़रा भी चीटर होगा तो इस जाल में फंस जाएगा.

5000 ‘बेवफा सनम’ पकड़ चुकी है महिला
मैडेलिन स्मिथ (Madeline Smith) पिछले तीन सालों से ये काम कर रही हैं और उन्होंने अब तक 5000 ऐसे टेस्ट किए हैं. इनमें से सैकड़ों मर्दों को उन्होंने अपने बिछाए जाल में फंसाया है. इसके लिए उसे खुद लड़कियां और पत्नियां संपर्क करती हैं. वो इसके लिए उन्हें 5,614 रुपये की छोटी सी फीस भी देती हैं. इसके बदले वो सोशल मीडिया पर उनके पार्टनर्स से संपर्क करती हैं और मिलने वाले जवाब का स्क्रीन शॉट क्लाइंट तक पहुंचा देती हैं. अगर उनका तरीका अलग है और काम बड़ा है, तो फीस भी बढ़ जाती है. 30 साल की मैडेलिन के मुताबिक उनके पास लोगों की रिक्वेस्ट की कमी नहीं रहती है.

किस पेशे के मर्द हैं सबसे ज्यादा बेवफा?
मैडेलिन अपने अनुभव के आधार पर बताती हैं कि सबसे ज्यादा चीटर होने के चांस पुलिस विभाग में काम कर रहे मर्दों में होता है. वो दावा करती है कि अब तक वो 100 पुलिस ऑफिसर्स की चीटिंग पकड़ चुकी है. इसके बाद उसने फायरफाइटर्स, पैरामेडिक्स और मिलिट्री में काम करने वालों का नाम लिया. उसका कहना है कि पर्सनल जिम ट्रेनर भी इस कैटेगरी में आते हैं और इसके बाद वकीलों का नाम आता है. उसके मुताबिक अपनी तस्वीरों में अपने मसल्स दिखाने वाले मर्द ज्यादा चीटर होते हैं वहीं जो छुट्टियों पर जाने के सोलो पिक्चर्स डालते हैं, वे भी आमतौर पर चीटर होते हैं.

homeajab-gajab

‘बेवफा सनम’ पकड़ती है हसीना, सैकड़ों मर्दों का कर चुकी है पर्दाफाश!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *