Headlines

मजाक-मजाक में अपलोड किया वीडियो और…इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया नाम

[ad_1]

Agency:Local18

Last Updated:

India Book of Records: बीरभूम की चैताली गराई ने अपने बाएं पैर के अंगूठे को इतनी बार चटकाया कि रिकॉर्ड बन गया. उन्होंने ये वीडियो मजाक में बनाया गया था.

मजाक-मजाक में अपलोड किया वीडियो और...इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

चैताली गराई ने बनाया रिकॉर्ड

सौविक रॉय/बीरभूम: बांग्राम गांव की चैताली गराई ने ऐसा  रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो. आमतौर पर दोस्तों के साथ बैठकर बातें करते हुए या काम के बाद थकावट मिटाने के लिए हम कभी-कभी उंगलियां चटकाते हैं. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि उंगली चटकाने की यह आदत किसी को रिकॉर्ड बुक में जगह दिला सकती है?

जोक के तौर पर किया वीडियो अपलोड
चैताली ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी यह छोटी-सी आदत रिकॉर्ड बन जाएगी. एक मजाक के तौर पर उन्होंने 15 दिसंबर 2024 को अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे से वीडियो बनाया और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया. वीडियो में चैताली ने अपने बाएं पैर के अंगूठे को एक मिनट में 116 बार चटकाया.

परिवार और दोस्तों की खुशी का ठिकाना नहीं
इस अनोखे हुनर को देखकर उनके परिवार और दोस्त बेहद खुश हैं. चैताली को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से प्रमाण पत्र, मोमेंटो, मेडल और आईडी कार्ड भी मिला. चैताली कहती हैं, “यह सब मजाक में शुरू हुआ, लेकिन जब मेरा वीडियो रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया, तो सबको बहुत खुशी हुई.”

बीरभूम से गुवाहाटी तक का सफर
चैताली ने अपनी पढ़ाई शांतिनिकेतन के विश्वभारती विश्वविद्यालय से पूरी की है और वर्तमान में गुवाहाटी विश्वविद्यालय में बंगाली विषय पर शोध कर रही हैं. वे इन दिनों बोलपुर में अपनी बहन के घर में रहती हैं. उनके परिवार और दोस्तों के अनुसार, चैताली बिना किसी परेशानी के अपने बाएं पैर के अंगूठे को बार-बार चटकाने में माहिर हैं.

अनोखे हुनर ने दिलाई पहचान
चैताली का यह हुनर उनके आस-पास के लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है. रिकॉर्ड बनाने के बाद से यह चर्चा और भी बढ़ गई है. ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने इसे एक अनोखा और अद्वितीय रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है. चैताली का यह कारनामा न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि उनके क्षेत्र के लिए भी प्रेरणा है.

homenation

मजाक-मजाक में अपलोड किया वीडियो और…इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *