Headlines

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद, पहली बार कैमरे में कैद हुए सैफ अली खान, डेशिंग लुक के साथ ली घर में एंट्री

[ad_1]

Last Updated:

बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वह करीना कपूर के साथ अपने घर पहुंच गए हैं. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह डेशिंग लुक में घर में एंट्री करते न…और पढ़ें

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद, पहली बार कैमरे में कैद हुए सैफ अली खान

दिल जीत लेगा सैफ का ये अंदाज

नई दिल्ली. सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार कैमरे में कैद हुए हैं. बांद्रा वेस्ट स्थित अपने घर में घुसपैठिए द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हमलावर, शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर, को ठाणे में गिरफ्तार किया गया. अब सैफ घर पहुंच चुके हैं.

सैफ भले ही अब अस्पताल से घर आ चुके हैं. लेकिन डॉक्टरों ने सैफ को अभी शूटिंग और जिम करने के लिए मना किया है. सैफ अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी गई है. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद, पहली बार वह देखे गए हैं. ब्लू जींस और व्हाइट शर्ट में उन्होंने फिल्मों की तरह एंट्री की है, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

पैपराजी ने देखते ही किया कैमरे में कैद
सैफ अली खान के घर पहुंचने की पहली झलक अब सामने आई है. गेट पर पपराजी की भीड़ जमा हो गई, जिससे हलचल मच गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया. पपराजी सैफ की एक झलक पाने के लिए कार के चारों ओर जमा हो गए, लेकिन वह जल्दी से इमारत के अंदर चले गए, जिससे उन्हें ठीक से देखा नहीं जा सका.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *