[ad_1]
Agency:भाषा
Last Updated:
PD Champions Trophy 2025: भारत ने दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है. भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 79 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.
भारत ने दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है. (Photo credit score DCCI X)
कोलंबो. भारत ने दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है. भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 79 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. भारत की जीत में योगेंद्र भदाेरिया की तूफानी पारी और राधिका प्रसाद की कातिलाना गेंदबाजी की बड़ी भूमिका रही.
दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी श्रीलंका में आयोजित की गई. भारत ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन का स्कोर बनाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 118 रन पर आउट कर दिया. योगेंद्र भदोरिया ने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने 40 गेंदों पर 182.50 के स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं.
इसके बाद गेंदबाजी में राधिका प्रसाद ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 3.2 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए. कप्तान विक्रांत केनी ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो और रवींद्र सैंटे ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया.
विक्रांत केनी ने मैच के बाद कहा, ‘दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी में इस अविश्वसनीय टीम की अगुवाई करना और उसे जीत दिलाना मेरे करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है. प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक इस टीम ने अपनी प्रतिभा और जज्बे का शानदार नमूना पेश किया.’ उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक खिलाड़ी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यह ट्रॉफी सिर्फ हमारी नहीं है, बल्कि हर उस दिव्यांग व्यक्ति की है जिसने कभी भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा है.’
#India triumphs at PD Champions Trophy 2025, defeating England in historic victory
The Indian Physical Disability Cricket Team has achieved a outstanding milestone by clinching the PD Champions Trophy 2025, defeating England by 79 runs in an exhilarating last on the FTZ Cricket… pic.twitter.com/u81cnuqUtm
— DD India (@DDIndiastay) January 21, 2025
[ad_2]
Source link