Headlines

IND vs ENG: कोई क्यों मायूस होगा… भारत का स्टार जिसे चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में ना होने का मलाल नहीं

[ad_1]

Last Updated:

IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से टी20 सीरीज खेलेगी. सीरीज पर इसलिए भी सबकी नजर है क्योंकि इसमें कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कुछ दिन बाद चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आएंगे.

कोई क्यों मायूस होगा... भारत का स्टार जिसे टीम में ना होने का मलाल नहीं

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से टी20 सीरीज खेलेगी.

नई दिल्ली. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से टी20 सीरीज खेलेगी. सीरीज पर इसलिए भी सबकी नजर है क्योंकि इसमें कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कुछ दिन बाद चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आएंगे. हालांकि, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं होंगे. उन्हें इसके लिए टीम में नहीं चुना गया है. सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि टीम में ना होने से ज्यादा निराशा इस बात की है कि वे वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.

सूर्यकुमार यादव को मैदान के चारों ओर शॉट सहजता से बड़े शॉट खेलने के कारण टी20 फॉर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है. हालांकि, वे टी20 फॉर्मेट की सफलता को वनडे में जारी रखने में विफल रहे हैं. वनडे में उन्होंने 37 मैचों में 25.76 की औसत से 773 रन बनाए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती मैच के एक दिन पहले जब सूर्यकुमार से पूछा गया क्या चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिलने से वह मायूस हैं तो उन्होंने कहा,‘कोई क्यों मायूस होगा? मैं अगर अच्छा (वनडे में) करूंगा तो टीम में जगह मिलेगी. मैंने अगर अच्छा नहीं किया तो ऐसा नहीं होगा. इसे स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘इसके साथ ही अगर आप टीम (चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई) को देखें तो यह शानदार है. इस टीम में जो भी है वे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं. उन सबने इस फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मैं उनके लिए काफी खुश हूं.’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘मुझे यह मलाल है कि मैंने इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. अगर मैंने अच्छा किया होता तो मैं उस टीम में होता. जिस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है वह जगह का हकदार है.’

उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और चोट से वापसी कर रहे मोहम्मद शमी अगर फिट रहे तो चैंपियंस ट्रॉफी में विरोधी टीम के लिए खतरनाक साबित होंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह चोट के कारण पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके थे.

सूर्यकुमार ने कहा, ‘उन्होंने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है. वे अनुभवी गेंदबाज हैं. जब भी आप भारत के लिए खेलते हैं तो यह एक अलग तरह की भावना होती है. इसमें जिम्मेदारी का भी एहसास होता है और आप देश के लिए खेलना पसंद करते है. दोनों को एक साथ गेंदबाजी करते देखना अच्छा होगा जैसा कि हमने वनडे विश्व कप में देखा था.’ (इनपुट भाषा)

homecricket

कोई क्यों मायूस होगा… भारत का स्टार जिसे टीम में ना होने का मलाल नहीं

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *