[ad_1]
Last Updated:
भारत और इंग्लैंड के बीच कोलकाता में 22 जनवरी को पहला टी20 मैच खेला जाएगा. मोहम्मद शमी और संजू सैमसन पर सबकी नजर रहेगी. इस मुकाबले के दौरान मौसम काफी अच्छा रहेगा और बारिश की संभावना ना के बराबर है. ऐसे में फैंस …और पढ़ें
भाारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कोलकाता में खेला जाना है.
हाइलाइट्स
- भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कोलकाता में होगा.
- कैसा रहने वाला है मैच के दौरान मौसम
- मोहम्मद शमी और संजू सैमसन पर सबकी नजर.
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच तूफानी मुकाबले के लिए दोनों टीमों के साथ कोलकाता में फैंस भी तैयार हैं. टीम इंडिया बुधवार (22 जनवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलेगी. इस मुकाबले से भारत नए साल पर नई शुरुआत करने उतरेगा. 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान मोहम्मद शमी और संजू सैमसन पर सबकी नजर रहेगी. इस मुकाबले के दौरान कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज आपको जानना जरूरी.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारत ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था. इंग्लैंड इस टी20 सीरीज से ब्रैंडन मैकुलम के नेतृत्व में एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा है जो इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर के कोच बने हैं.
कोलकाता टी20 में कैसा होगा मौसम
Accuweather के अनुसार मैच के दिन कोलकाता में मौसम अच्छा रहेगा. अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. बारिश और तूफान की कोई संभावना नहीं है इसलिए मैच में बारिश से खलल पड़ने की उम्मीद ना के बराबर है. बुधवार को 3 प्रतिशत बादल छाए रहने की संभावना है.
भारत की संभावित XI:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड.
New Delhi,Delhi
January 22, 2025, 09:03 IST
[ad_2]
Source link