Headlines

न आदिवासी तेल, न कोई महंगी दवाई , फिर भी नागिन से लहराते हैं इस गांव की लड़कियों के बाल, मानो लगाया हो विग!

[ad_1]

Last Updated:

बालों को खूबसूरत बनाए रखना, हर महिला का सपना होता है. इसके लिए वो न जाने कितने महंगे-महंगे प्रोडक्ट तक इस्तेमाल करने को तैयार रहती हैं. हालांकि एक गांव ऐसा भी है, जहां की महिलाएं बिना कुछ किए ही खूबसूरत बालों क…और पढ़ें

न आदिवासी तेल, न कोई दवाई, फिर भी नागिन से लहराते हैं इन लड़कियों के बाल!

ऐसे बाल शायद ही देखे हों. (Credit- X/@gunsnrosesgirl3)

हर किसी को भगवान ने कुछ चीज़ें कुदरती तौर दी होती हैं. अगर इन्हें वक्त पर पहचान लिया जाए, तो वो इंसान को कामयाबी दिला सकती हैं. कुछ लोगों को अपनी पर्सनालिटी ही इतनी अच्छी मिलती है कि वो इससे खासी लोकप्रियता हासिल करते हैं. हालांकि हम आज एक ऐसे गांव की बात करेंगे, जहां की लड़कियों के सुंदर बालों की वजह से ये चर्चाओं में बना रहता है.

बालों को खूबसूरत बनाए रखना, हर महिला का सपना होता है. इसके लिए वो न जाने कितने महंगे-महंगे प्रोडक्ट तक इस्तेमाल करने को तैयार रहती हैं. हालांकि एक गांव ऐसा भी है, जहां की महिलाएं बिना कुछ किए ही खूबसूरत बालों की मालकिन हैं. जहां बालों के ज़रा सा बढ़ते ही उनके झड़ने से लेकर दोमुंहे होने तक की समस्याएं आ जाती हैं, वहीं इस गांव की महिलाओं के बाल 2 मीटर यानि 6 फीट से भी ज्यादा लंबे होते हैं.

इस गांव में हर लड़की के बाल हैं नागिन से लंबे
वीडियो में आप चीन के गांव Huangluo Yao Village का नज़ारा देखेंगे. इस गांव की महिलाएं नदी के किनारे जब अपने बाल धोती हैं, तो नज़ारा कुछ ऐसा ही होता है. हर लड़की और महिला के बाल खूब लंबे और स्वस्थ हैं. कुछ के बालों की लंबाई 6.5 फीट से भी ज्यादा है. ये गांव गुआंक्शी प्रांति के गुइलिन में स्थित है, जो लॉन्ग हेयर विलेज के नाम से भी जाना जाता है. इसे दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे बालों वाले गांव के तौर पर दर्ज किया जा चुका है. ये महिलाएं बालों में सिर्फ चावल का पानी लगाती हैं और इसे पास की नदी में धोती हैं. उन्हें किसी प्रोडक्ट की ज़रूरत नहीं होती है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *