Headlines

IND vs ENG: इस तरह खरीद सकते हैं भारत-इंग्लैंड पुणे टी20 मैच के टिकट, जानें कीमत

[ad_1]

Agency:News18India

Last Updated:

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच का टिकट अभी आप ले सकते हैं. इस मैच का टिकट ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं. ऑनलाइन में सबसे सस्ता टिकट 1200 का हैं.

इस तरह खरीद सकते हैं भारत-इंग्लैंड पुणे टी20 मैच का टिकट

चौथे टी20 मैच के लिए ऐसे खरीदे टिकट.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से हो रही हैं. इस सीरीज का पहला मैच कोलकाता के  ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. अगर आप इस मुकाबले को स्टेडियम से देखना चाहते हैं तो अफसोस की बात यह हैं की यहां के सभी टिकट बिक चुके हैं. लेकिन आपको मायूस   होने की जरूरत नहीं  हैं. आप इस सीरीज का चौथा मैच देख सकते हैं और उसका टिकट भी खरीद सकते हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच के भी सभी टिकट बिक चूके हैं. वही तीसरा मैच राजकोट मैं खेला जाएगा. उसके भी सारे टिकट बिक चुके हैं. तो आप सोच रहे होंगे सारे मैच के टिकट बुक ही हैं तो किस मैच को हम स्टेडियम में देख सकते हैं.  तो आपको बता दें इस सीरीज का चौथा मैच पुणे में खेला जाएगा और इसकी टिकट आप ले सकते हैं. यह मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा.

इस सीरीज के मैच के टिकट बहुत तेजी से सोल्ड आउट हो रहे हैं. लेकिन अभी पुणे के मैच के लिए आप टिकट खरीद सकते हैं. इस मैच के टिकट अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा आप स्टेडियम जाकर भी ऑफ लाइन टिकट ले सकते हैं.

पुणे में खेले जाने वाले चौथे टी20 का सबसे सस्ता टिकट 1200 रुपये का है. वहीं सबसे महंगा टिकट करीब 20 हजार रुपये का मिलेगा. आप ऑनलाइन वेबसाइट पर टिकट खरीद सकते हैं या फिर स्टेडियम जाकर खिड़की से टिकट ले सकते हैं. वेबसाइट पर सबसे सस्ता टिकट 1200 रुपये का है.

homecricket

इस तरह खरीद सकते हैं भारत-इंग्लैंड पुणे टी20 मैच का टिकट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *