Headlines

कोलकाता में टी20 जीतकर भारत ने पाकिस्तान की कर ली बराबरी, खतरे में इंग्लैंड का महारिकॉर्ड

[ad_1]

Last Updated:

भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट से हरा दिया.इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. फुल मेंबर टीमों के खिलाफ किसी एक वेन्यू पर भारत की यह टी20 में लगातार सातवीं जी…और पढ़ें

कोलकाता में टी20 जीतकर भारत  ने पाकिस्तान की कर ली बराबरी

भारत ने इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी की .

नई दिल्ली. टी20 में भारत ने साल 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. भारतीय टीम ने कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया. भारत ने इसके साथ पाकिस्तान के रिकॉर्ड बराबरी कर ली. सूर्या एंड कंपनी सीरीज अगले दो टी20 मैच जीतकर इंग्लैंड के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली. भारत ने अभिषेक के अर्धशतक की बदौलत 12.5 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बनाकर आसान जीत से सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. कप्तान जोस बटलर (68 रन) के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई. उसके लिए बटलर के अलावा सिर्फ दो अन्य बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके.

टीम इंडिया की कोलकाता में यह लगातार सातवीं टी20 जीत है. किसी एक वेन्यू पर लगातार सर्वाधिक टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. इंग्लैंड ने 2010 से 2021 तक कार्डिफ में लगातार 8 टी20 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने 2008 से 2021 तक कराची में लगातार 7 टी20 मैच जीते थे. भारत पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यह रिकॉर्ड फुल मेंबर टीमों के खिलाफ इंग्लैंड और पाकिस्तान से बनाए थे.

IND vs ENG 1st T20 Highlights: ईडन गार्डंस में अभिषेक का तूफान… 20 गेंदों पर फिफ्टी, 43 गेंद बाकी रहते जीता भारत, भारत 12.5 ओवर के बाद 133/3

2022 में डेब्यू… 2025 में बन गया नंबर वन, बचाई भारतीय पेसर्स की लाज, पलट दिया इतिहा

मैच की बात करें तो, अभिषेक और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (26 रन) ने तेज शुरुआत कराकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े. सैमसन ने 20 गेंद में चार चौके और एक गगनदायी छक्का जड़ा. सैमसन की पारी तब खत्म हुई जब उन्होंने जोफ्रा आर्चर (21/2) की गेंद को पुल करने के प्रयास में ऊंचा उठा दिया और गुस एटकिन्सन ने बाउंड्री से भागते हुए शानदार कैच लपका. इसी पांचवें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए. वह आर्चर की लेग कटर गेंद पर बल्ला छुआ बैठे और विकेटकीपर फिल सॉल्ट ने शानदार कैच लपक लिया.

पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में आठ छक्के और पांच चौके जड़कर इंग्लैंड से मैच छीन लिया जिससे भारत ने 43 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. अभिषेक ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए तिलक वर्मा (नाबाद 19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. अभिषेक के तरकश में हर तरह के शॉट्स थे, उन्होंने फ्लिक, अपरकट किया और सीधे बाउंड्री पर रन जुटाए. अभिषेक को 29 रन पर जीवनदान मिला जब आदिल रशीद ने तेज रिटर्न कैच टपका दिया. इसका फायदा उठाते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपने दृढ़निश्चय का परिचय दिया तथा इस लेग स्पिनर पर लगातार गेंदों पर एक चौका और दो गगनचुम्बी छक्के जड़े. अभिषेक ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने जेमी ओवरटन की तेज गेद पर हुक शॉट लगाया. भारत ने इस तरह 10 ओवर में दो विकेट पर 100 रन पूरे कर लिए थे जिससे जिससे लक्ष्य महज औपचारिकता रह गया.

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और कोच गौतम गंभीर ने फिट हुए मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने का फैसला किया. भारत ने ओस गिरने के बावजूद तीन स्पिनर चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को शामिल करने का फैसला किया. इन तीनों तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का अच्छा साथ निभाया जिन्होंने लगातार ओवरों में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (शून्य) और बेन डकेट (04) को आउट किया. इस प्रदर्शन की बदौलत अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में युजवेंद्र चहल को पछाड़कर 97 विकेट से भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

homecricket

कोलकाता में टी20 जीतकर भारत ने पाकिस्तान की कर ली बराबरी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *