Headlines

दिन में 8 बोतल शराब गटक जाती थी महिला, करोड़पतियों संग करती थी पार्टी, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा!

[ad_1]

Last Updated:

लंदन की रहने वाली एक महिला ने अपनी दिनचर्या शेयर की. महिला ने बताया कि वो दिन में पहले 8 बोतल शराब गटक जाती थी. करोड़पतियों के साथ डिनर और पार्टी के चक्कर में ये ज्यादा होने लगा. फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसने म…और पढ़ें

दिन में 8 बोतल शराब गटक जाती थी महिला, करोड़पतियों संग करती थी पार्टी, फिर...

अब सारा 46 साल की हैं और पिछले 6 सालों से उन्होंने शराब को हाथ नहीं लगाया. (Canva से ली गई सांकेतिक तस्वीर)

शराब की लत बुरी होती है, लेकिन कुछ लोगों को लग जाती है तो फिर भला-बुरा का ज्ञान ही खत्म हो जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ लंदन के क्रॉयडन में रहने वाली एक महिला के साथ. 15 साल की उम्र से उसने शराब पीना शुरू किया. धीरे-धीरे उसकी लत इस कदर लगी कि वो दिन में 8 बोतल शराब गटक लेती थी. इस लत की एक वजह महिला की ग्लैमरस नौकरी भी थी, जिसमें उसे अक्सर करोड़पतियों के साथ बाहर लंच और डिनर के अलावा पार्टी करने भी जाना पड़ता था. लेकिन एक दिन घर में ऐसा कुछ हुआ, जिसने महिला की लाइफ बदल दी. महिला का नाम सारा डे (Sarah Day) है. 46 वर्षीय सारा डे ने पहली बार पंद्रह की उम्र में शराब पी थी और बढ़ती उम्र के साथ शराब पीने की मात्रा भी बढ़ती चली गई. 21 साल की उम्र तक वह हर हफ़्ते अपने दोस्तों के साथ तीन रातों के लिए बाहर जाती थीं, वहां पर जमकर शराब पीती थीं. फिर सारा ने नौकरी करने का फैसला किया.

सारा ने बताया कि जब वह 21 साल की हुई, तो उसने पीए बनने से पहले एक प्राइवेट ट्रेनर के रूप में काम करना शुरू कर दिया. दोनों ही नौकरियों में “बहुत ज़्यादा शराब पीना” शामिल था. सारा को भी शराब पीने की आदत थी, ऐसे में ये नौकरियां उनके लिए ज्यादा आसान साबित हुईं. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें शराब की लत लगने लगी. चूकि सारा बतौर पीए करोड़पतियों के साथ काम करती थीं. ऐसे में लंच से लेकर डिनर तक और पार्टी में जाने तक उन्हें दिन में अक्सर शराब पीना पड़ता था. शराब पीने में सारा को मजा भी आता था. सारा ने बताया कि एक दौर ऐसा आया, जब मैंने सुबह 5 बजे से शराब पीना शुरू कर दिया. इसके बाद मैं करोड़पतियों को दोपहर के भोजन के लिए बाहर ले जाती थी, वहां पर भी हम साथ में ड्रिंक करते. फिर रात को भी ऐसा ही होता था. सारा ने आगे कहा कि इस दौरान मुझे रिश्तों को बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ा, मैंने अपने सभी शौक भुला दिए और मेरी रुचि सिर्फ शराब में रह गई थी.

Sarah Day, life of alcoholism, Drunken woman, woman condition worse due to alcohol, harm of alcohol, benefits of alcohol, alcohol changed woman life, what alcohol do to your body, drinking for health, Sharab pine ke fayde, Sharab pine ke nuksan, kitna sharab pina chahiye

शराब की वजह से सारा का वजन कम हो गया था. उनका चेहरा भी पीला पड़ गया था. (Photo Credit- सोशल मीडिया)

सारा को शराब पीने की आदत यूं तो अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के कारण लग गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनका मानना है कि शराब पीने की आदत हमेशा से ही उसके आनुवंशिकी में थी. उनके पिता बिल का मई 2011 में 60 वर्ष की आयु में गले के कैंसर के कारण निधन हो गया था. जब सारा सिर्फ 10 वर्ष की थी, तब उनके पिता ने मां से संबंध तोड़ लिया था. इस दौरान वे जमकर शराब पीते थे. सारा का कहना है कि कभी-कभी शराब की लत व्यक्ति के स्वभाव में ही होती है. ऐसे में जब मैं बड़ी हुई तो मेरी रुचि दोस्ती-यारी की जगह शराब पीने में ज्यादा थी. जब मैंने शराब पीना शुरू किया तो मुझे लगा कि मेरे अंदर कॉन्फिडेंस आ रहा है. साथ ही ऐसा अहसास होता था कि जो मैं बचपन से बनना चाहती थी, मेरी शख्सियत वैसी ही हो रही है. मैंने सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर जैसे कई करोड़पति लोगों के साथ काम किया. इस दौरान मैं पूरे हफ्ते घर से बाहर रहने लगी. साल 2013 में 35 साल की उम्र में एल्कोहॉलिक्स एनोनिमस (AA) में भेजा गया, ताकि मैं शराब छोड़ सकूं. लेकिन यह आदत नहीं छूटा.

6 साल से नहीं छुआ शराब
एक बच्ची की मां सारा साल 2019 तक जमकर शराब पीती रहीं. इस दौरान वे एक दिन अपनी बेटी की सहेली के बर्थडे पार्टी में गईं. वो बाथरूम में जाकर शराब पीने लगीं, तभी बेहोश हो गईं. ऐसे में तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. सारा ने कहा कि जब मुझे होश आया तो मेरे पैर कांप रहे थे. मैं चल भी नहीं पा रही थी. फिर भी मैं जल्द से जल्द हॉस्पिटल से भागना चाहती थी. तब डॉक्टर ने कहा कि अगर तुम बाथरूम तक अपने पैरों पर चलकर जा सको, तो मैं छुट्टी दे दूंगा. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. मैं चुपचाप बिस्तर पर लेट गई. सारा ने आगे बताया कि इस बीच एक दिन मैंने खुद को आइने में देखा तो पाया कि मेरा वजन काफी कम हो गया था और मेरे पिता की तरह मेरा चेहरा भी पीला पड़ा था. मैं डर गई और शराब छोड़ने का फैसला किया. इस दौरान मैंने शराब छोड़ने के साथ-साथ अपने गुस्से और उदासी पर भी कंट्रोल करना सीख लिया. 6 साल हो गए, लेकिन मैंने शराब को हाथ नहीं लगाया. सबकुछ अब ठीक हो रहा है. अब ऐसा लगने लगा है कि मेरे पास जीने के लिए बहुत कुछ है.

homeajab-gajab

दिन में 8 बोतल शराब गटक जाती थी महिला, करोड़पतियों संग करती थी पार्टी, फिर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *