Headlines

मोबाइल सी ‘वाइब्रेट’ हुई बॉडी, कभी चीखी तो कभी रोई महिला, ऐसा है धरती के सबसे जहरीले जीव का डंक! जानिए नाम

[ad_1]

Last Updated:

धरती के सबसे ज़हरीले जीव के डंक के आगे सांप और बिच्छू तो कुछ भी नहीं हैं. इसकी चपेट में आने के बाद एक महिला का जैसा हाल हुआ, उसे सुनकर ही आपकी रूह थर्रा जाएगी. चलिए जानते हैं कि आखिर ये जीव है कौन सा और कहां पा…और पढ़ें

मोबाइल सी 'वाइब्रेट' हुई बॉडी, ऐसा है धरती के सबसे जहरीले जीव का डंक!

धरती के सबसे ज़हरीले जीव के डंक ने किया बुरा हाल. (Credit- Instagram/@zoe_cahill)

इंसान की किस्मत जिस पल खराब होती है, वो ऐसी जगह पर पहुंच ही जाता है, जहां उसके लिए सज़ा लिखी होती है. कुछ ऐसा ही हुआ एक ऑस्ट्रेलियन महिला के साथ, जो गई तो थी घूमने के लिए लेकिन उसका समय कुछ इस तरह खराब था कि वो अलग ही स्थिति में वापस आई. उसका ये हाल किसी इंसान या चोर-उचक्कों ने नहीं बल्कि एक जीव ने किया, जिसे अपने सबसे ज़हरीले डंक की वजह से जाना जाता है.

धरती के सबसे ज़हरीले जीव के डंक के आगे सांप और बिच्छू तो कुछ भी नहीं हैं. इसकी चपेट में आने के बाद एक महिला का जैसा हाल हुआ, उसे सुनकर ही आपकी रूह थर्रा जाएगी. चलिए जानते हैं कि आखिर ये जीव है कौन सा और कहां पाया जाता है. आपको इससे कैसे बचकर रहना है, ताकि कभी आपको ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े.

घूमने गई थी महिला, हो गया बुरा हाल
ज़ोई कैहिल नाम की ऑस्ट्रेलियन महिला ने अपने साथ थाइलैंड में हुई घटना के बारे में सोशल मीडिया पर बताया. उसने बताया कि वो साल 2023 के अक्तूबर महीने में ज़ेन बीच पर समंदर में नहा रही थी. यहां पर ही उसे जेलीफिश ने डंक मार दिया. ज़ोई बताती हैं कि इसके बाद उन्हें लगा कि उनके शरीर में बिजली सी दौड़ गई. जैसे-जैसे ज़हर बढ़ा, पूरा शरीर झनझनाने लगा. किसी पर्यटक ने उसे किनारे लाकर रखा और वो बेहोश हो गई. ज़ोई का पूरा शरीर नीला पड़ रहा था. वहां मौजूद एक नर्स ने उसे सीपीआर देना शुरू किया लेकिन वो दर्द से चीख-चिल्ला रही थी और पूरी तरह भ्रमित हो चुकी थी. आखिरकार उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महीने तक भर्ती रहने के बाद वो ठीक हो पाई.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *