Headlines

लड़की सोच ही रही थी, पालतू बिल्ली ने भेज दिया इस्तीफा, नौकरी और बोनस दोनों गया, घूम रही है बेरोज़गार!

[ad_1]

Last Updated:

मालकिन अपने मन में सोच ही रही थी कि नौकरी छोड़ी जाए या नहीं, इसी बीच उसकी पालतू बिल्ली आई और उसकी सारी कनफ्यूज़न को झटके में क्लियर कर दिया. इसके बाद तो मालकिन की जो हालत है, वो आप समझ भी नहीं सकते.

लड़की सोच ही रही थी, पालतू बिल्ली ने भेज दिया इस्तीफा, नौकरी और बोनस दोनों गया

बिल्ली ने ले ली मालकिन की नौकरी.

नौकरी करते हुए हर शख्स के मन में कभी न कभी आता है कि बस, अब वो और नौकरी नहीं कर सकता. कई बार तो लोग अपना इस्तीफा लिख भी लेते हैं, लेकिन बिना सही वक्त के वो इसे भेजते नहीं है. सोचिए कहीं आपके साथ ऐसा हो जाए कि आप नौकरी से इस्तीफा देने का पूरा मन बना भी न पाए हों और कोई इसे भेज दे, तो क्या हालत होगी. पड़ोसी देश चीन की रहने वाली एक लड़की के साथ ऐसा ही हुआ.

दक्षिण-पश्चिमी चीन में रहने वाली एक लड़की अपने मन में सोच ही रही थी कि नौकरी छोड़ी जाए या नहीं, इसी बीच उसकी पालतू बिल्ली आई और उसकी सारी कनफ्यूज़न को झटके में क्लियर कर दिया. इसके बाद तो मालकिन की जो हालत है, वो आप समझ भी नहीं सकते. उसने सारी कोशिशें करके देख लीं, लेकिन फिलहाल वो बेरोज़गार घूम रही है और इसकी ज़िम्मेदार उसकी पेट कैट है.

बिल्ली ने भेज दिया मालकिन का इस्तीफा
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 25 साल की लड़की शॉन्गक्विंग नगर पालिका परिषद में रहती है और वो 9 बिल्लियों की मालकिन है.5 जनवरी को उसने सोचा कि वो अपनी नौकरी छोड़ दे और इसके लिए उसने इस्तीफा लिखकर रख लिया. हालांकि उसे पैसे की ज़रूरत थी, ताकि वो अपने पेट्स को पाल सके, तो उसने रिज़ाइन किया नहीं था. इसी बीच उसकी एक बिल्ली उछलती-कूदती हुई उसकी डेस्क के पास आई और लैपटॉप पर एंटर का बटन दबाकर मेल भेज भी दिया. जैसे ही लड़की ने सीसीटीवी में उसकी ये हरकत देखी, उसने झट से अपने बॉस को फोन किया लेकिन मामला बिगड़ चुका था.

अब कहां से खिलाएगी बिल्लियों को?
लड़की को सालाना बोनस भी मिलने वाला था, लेकिन बॉस ने उसके इस बिल्ली वाले कांड को बहाना माना और उसका इस्तीफा झट से कुबूल कर लिया. हालांकि वो नई नौकरी ढूंढने जा रही थी, लेकिन इसमें थोड़ा वक्त था. ऐसे में उसे अब भी पालतू जानवरों को खिलाने के लिए पैसे चाहिए थे. फिलहाल वो बेरोज़गार घूम रही है. सोशल मीडिया पर ये घटना खूब वायरल हो रही है और लोगों ने दिलचस्प कमेंट किए हैं. एक यूज़र ने लिखा – ‘अपनी मालकिन बिल्ली की सुनो.’ वहीं एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा- ‘लग रहा है तुम्हारी कैट तुम्हारे बॉस के पाले में है, उसके पैसे बचा रही है.’

homeajab-gajab

लड़की सोच ही रही थी, पालतू बिल्ली ने भेज दिया इस्तीफा, नौकरी और बोनस दोनों गया

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *