Headlines

कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज

[ad_1]

Last Updated:

Kapil Sharma Receives Death Threat: कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है. इससे पहले राजपाल यादव, रेमो डिसूजा और …और पढ़ें

अगले 8 घंटों में... कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

अब कॉमेडियन कपिल शर्म को जान से मारने की धमकी मिली है.

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. सिर्फ कपिल शर्मा को ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्यों, उनके को-स्टार्स को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. दिलचस्प बात यह है कि कपिल से पहले एक्टर राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को भी ऐसे धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं.

धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने कपिल शर्मा को उनके रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों, परिचितों, सहकर्मियों और पड़ोसियों सहित सभी को जान से मारने की धमकी दी है. इस संबंध में मुंबई की अंबोली पुलिस ने धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. हालांकि, कपिल या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. जानकारी यह भी सामने आ रही है कि जिस ईमेल से कपिल को धमकी मिली है उसका आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है.

इनको भी मिली है धमकी
कपिल शर्मा से पहले राजपाल यादव, रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी. इस ईमेल को भेजने वाले शख्स का नाम विष्णु बताया जा रहा है. पुलिस आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर धमकी देने वाले का पता लगा रही है. ईमेल में धमकी देने वाले शख्स ने कहा, ‘हम पब्लिसिटी स्टंट के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं.

आपकी सभी गतिविधियों की जानकारी हमारे पास है. हम अगले 8 घंटों के भीतर आपकी त्वरित प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं. अगर हमें कोई जवाब नहीं मिला तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. तीनों सेलिब्रिटीज को अलग-अलग समय पर धमकी भरे ईमेल मिले हैं.

पिछले साल सलमान खान और एपी ढिल्लों को भी धमकी भरे ईमेल मिले थे. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी, जिसका दावा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने किया था. हालांकि, बाद में सलमान को सुरक्षा मिल गई और उन्होंने बुलेटप्रूफ कार भी खरीद ली. इसके अलावा घर की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगाया गया था.

homeentertainment

अगले 8 घंटों में… कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *