[ad_1]
Last Updated:
Spot Four Faces Puzzle: वैसे तो ये काम इतना मुश्किल नहीं है लेकिन लोगों की आंखों को ये इतना भ्रमित कर चुका है कि उन्होंने हार मान ली. आपको करना ये है कि तस्वीर में मौजूद 4 आदमियों की शक्ल पहचाननी है.
तस्वीर में ढूंढना है चौथा शख्स. (Credit- Instagram/br4inteaserhub)
जब भी हमें कोई तस्वीर दिखाई जाती है, हमें उसमें हर वो चीज़ नज़र आ जाती है, जो सामने है. हालांकि कई बार तस्वीरें इतनी भ्रामक होती हैं कि हम ढूंढते तो कुछ हैं लेकिन हमें दिखता कुछ और है. ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस तस्वीर में कुल चार कैरेक्टर्स हैं लेकिन लोग सभी को ढूंढने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं.
वैसे तो ये काम इतना मुश्किल नहीं है लेकिन लोगों की आंखों को ये इतना भ्रमित कर चुका है कि उन्होंने हार मान ली. आपको करना ये है कि तस्वीर में मौजूद 4 आदमियों की शक्ल पहचाननी है. आपको तस्वीर में बहुत सारी चीज़ें दिखाई देंगी लेकिन आपको अपना ध्यान सिर्फ इंसानों को खोजने पर लगाना है.
तस्वीर में कहां छिपे हैं 4 आदमी?
अगर आप इस स्केच को ध्यान से देखेंगेतो इसमें बहुत सारे पेड़-पौधे बने हुए दिखाई देंगे. इसमें पेड़ पर दो आदमी चढ़े हुए भी नज़र आ रहे हैं. आपको इस तस्वीर को गौर से देखना है और इसमें मौजूद कुल 4 आदमी ढूंढ निकालने हैं. चूंकि ये तस्वीर एक ब्लैक एंड व्हाइट स्केच है, ऐसे में इन्हें ढूंढने में भी मशक्कत करनी पड़ सकती है. 3 आदमी तो हर किसी को बिल्कुल आसानी से दिख जा रहे हैं लेकिन चौथे को ढूंढना आसान नहीं साबित हो रहा है.
तस्वीर में ढूंढना है चौथा शख्स. (Credit- Instagram/br4inteaserhub)
यहां देख सकते हैं जवाब
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर br4inteaserhub नाम के अकाउंट से ये पिक्चर शेयर की गई है. चौथा आदमी ढूंढने में ज्यादातर लोगों को दिक्कत हो रही है और वो हार मान रहे हैं. अगर आप भी इसमें उलझे हुए हैं, तो जवाब हम आपको इस तस्वीर में दिखा देते हैं.
यहां पर देख सकते हैं छिपा हुआ शख्स. (Credit- Instagram/br4inteaserhub)
हमें उम्मीद है कि आपको ये पहेली सुलझाने में खूब मज़ा आया होगा. ऐसी ही और पहेलियां हम आपके लिए लाते रहेंगे. इसलिए News18 हिंदी से जुड़े रहिए.
January 15, 2025, 14:13 IST
[ad_2]
Source link