[ad_1]
Last Updated:
ग्लैमर, खूबसूरत मेकअप और हाई सोसायटी की ज़िंदगी छोड़कर फ्लाइट अटेंडेंट ने गांव का रुख कर लिया. उसने सूअर पालने का काम शुरू किया और सिर्फ 2 महीने में 24 लाख रुपये कमा डाले.
एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ सूअर पालने लगी लड़की.
कहते हैं काबिल लोग जो भी करेंगे, उसमें उन्हें कामयाबी मिलेगी ही मिलेगी. इंसान का काम मायने नहीं रखता बल्कि उसे करने की नीयत मायने रखती है. पड़ोसी देश चीन की रहने वाली एक 27 साल की लड़की ने ये बात साबित कर दी है. हवा में उड़ने वाली नौकरी को छोड़कर उसने किसानी और पशुपालन जैसे मेहनती काम को पकड़ा और जो नतीजा सामने आया, वो चौंका देने वाला था.
ग्लैमर, खूबसूरत मेकअप और हाई सोसायटी की ज़िंदगी छोड़कर फ्लाइट अटेंडेंट ने गांव का रुख कर लिया. उसने सूअर पालने का काम शुरू किया और सिर्फ 2 महीने में 24 लाख रुपये कमा डाले. पहले वो अपने माता-पिता से दूर रहती थी और अक्सर अपने लिए पैसे मांगती रहती थी लेकिन अब वो गांव में उनके साथ रहती है और उनके लिए पैसे कमाकर एक सुकून की ज़िंदगी जी रही है.
एयर होस्टेस की नौकरी झटके में छोड़ी
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यांग याग्सी नाम की लड़की हेलॉन्गजियांग प्रोविंस की रहने वाली है. उसने यूनिवर्सिटी के ग्रैजुएशन के बाद फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर शंघाई एयरलाइंस में नौकरी शुरू कर दी. जब कंपनी का बुरा वक्त था, तब उसकी सैलरी करीब 33 हज़ार रुपये प्रति महीना थी. वो अक्सर माता-पिता से अपने शौक पूरे करने के लिए पैसे मांगती थी. पैरेंट्स ने उसे पैसे दिए भी, लेकिन यांग को तब बहुत बुरा लगा, जब उसे पता चला कि उसकी मां की सेहत खराब रहती है और उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं. यांग बताती हैं कि उसके पैरेंट्स ने उसे कभी मुश्किल हालात के बारे में नहीं बताया और हमेशा अच्छी चीज़ें ही बताईं. ऐसे में उसे बहुत बुरा लगा और वो नौकरी छोड़कर उनके पास आ गई.
सूअर पालन से कमाए लाखों रुपये
अप्रैल, 2023 में उसने अपने एक रिश्तेदार के पिग फार्म को ले लिया और सूअरों को पालना शुरू किया. उसने अपने काम से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसमें वो उन्हें खिलाती-पिलाती और सफाई करती दिखती थी. उसने गंदगी और मेहनत भरा काम किया और उसे बहुत मुश्किलें भी आईं. बावजूद इसके वो डटी रही और यांग का कहना है कि कम से कम वो अपने माता-पिता के साथ रह रही है और इससे वो काफी संतुष्ट है. उसका दावा है कि उसने दो महीने में करीब 24 लाख की कमाई भी की है और इस काम को बढ़ाकर एक स्टोर और होटल भी बनाने की योजना में है.
January 23, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link