Headlines

21 FLOP देने वाला फिल्ममेकर, अपने ‘पाप’ को धोने का लिया संकल्प, प्रायश्चित के लिए किया खौफनाक थ्रिलर का ऐलान

[ad_1]

Last Updated:

बॉलीवुड का नामी फिल्ममेकर जिसने अपने 32 साल के करियर में कई फिल्में बनाईं, लेकिन उनकी ज्यादातर मूवीज बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. डायरेक्टर ने 32 साल में 21 फ्लॉप और डिजास्टर फिल्में दी हैं. हाल ही में उन्होंने अप…और पढ़ें

21 FLOP देने वाला फिल्ममेकर, अपने ‘पाप’ को धोने का लिया संकल्प

डायरेक्टर सिनेमा के प्रति अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहते हैं.

नई दिल्ली.  17 जनवरी को राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ थिएटर्स में री-रिलीज हुई. 27 साल पहले उर्मिला मातोंडकर और मानोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘सत्या’ ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. फिल्म ने राम गोपाल वर्मा के साथ ही उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी के करियर को नई रफ्तार दी थी. ‘रंगीला’, ‘सत्या’ जैसी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने 32 साल लंबे करियर में कई फिल्में बनाई, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस पर एक सा हाल हुआ और वो सभी या तो फ्लॉप या डिजास्टर रहीं.

‘सत्या’ की री-रिलीज के मौके पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी इस उम्दा फिल्म के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने कहा था कि 27 साल में उन्होंने पहली बार ‘सत्या’ देखी और उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि यो अपने मार्ग से भटक गए हैं. उन्होंने बीते इतने सालों में फिल्में तो बनाई, लेकिन उनकी किसी भी फिल्म में ‘सत्या’ जैसी ईमानदारी और सच्चाई नहीं झलकी और यही वजह है कि शायद उनकी सभी फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस पर बुरा हाल हुआ.

फिर एक बार ला रहे खौफनाक फिल्म
राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में इस बात का जिक्र किया था कि वो मार्ग से भटक गए थे और भूल गए थे कि आखिर वो डायरेक्टर क्यों बने. वो बस सफलता के पीछे भागने लगे और अपने लक्ष्य को भूल गए और उन्होंने फिर कभी ‘सत्या’ जैसी फिल्म बनाने का साहस नहीं किया. पछतावा जाहिर करने के कुछ दिनों बाद ही फिल्ममेकर ने सिनेमा के प्रति अपने किए पापों का प्रायश्चित करने का फैसला कर लिया है. राम गोपाल वर्मा ने प्रायश्चित के लिए अपनी अबतक की सबसे खौफनाक फिल्म का ऐलान कर दिया है. वो ‘सिंडिकेट’ लेकर आ रहे हैं.

पोस्ट



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *