[ad_1]
Last Updated:
Cricketer who Never Dropped: आर अश्विन (R Ashwin) ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जो कभी भी टीम से ड्रॉप नहीं हुआ. अश्विन ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही.
एक ऐसा खिलाड़ी जो कभी टीम से ड्रॉप नहीं हुआ.
नई दिल्ली. खेल के इतिहास में कोई न कोई खिलाड़ी कभी न कभी टीम से जरूर बाहर होता है. लेकिन आर अश्विन (R Ashwin) ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जो कभी भी टीम से ड्रॉप नहीं हुआ. अश्विन ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही. अश्विन ने कभी न ड्रॉप होने खिलाड़ी के रूप में सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) का नाम लिया.
अश्विन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा,” मुझे एक ही प्लेयर पता है जो कभी ड्रॉप नहीं हुआ. वो है सचिन तेंदुलकर. क्योंकि वह सचिन तेंदुलकर था और रहेगा. ऐसा जेनरेशनल प्लेयर एक ही बार आता है.” इस दौरान इनके साथ इंटरव्यूअर भी थे उन्होंने कहा,” आज की जेनरेशन को नहीं पता होगा कि विवियन रिचर्ड्स को 1992 वर्ल्ड कप में टीम से ड्रॉप किया गया था.”
[ad_2]
Source link