Headlines

9वें नंबर पर 16 साल के लड़के ने ठोका शतक… ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, युवराज को उकसाने वाले पिता का सीना चौड़ा

[ad_1]

Last Updated:

16 साल के रॉकी फ्लिंटॉफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिलाफ मुकाबले में 9वें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतक जड़ दिया. रॉकी दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे हैं. रॉकी ने उस समय क्रीज पर कदम रखा जब टीम मुश्किल मे…और पढ़ें

9वें नंबर पर 16 साल के लड़के की सेंचुरी, युवी को उकसाने वाले पिता को गर्व

रॉकी फ्लिंटॉफ ने 9वें नंबर पर उतरकर ठोका शतक.

नई दिल्ली. कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं. इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं.रॉकी ने इंग्लैंड लॉयंस की ओर से खेलते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ शानदार शतक ठोक दिया है. यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि रॉकी ने 9वें नंबर पर उतरकर सेंचुरी जड़ी है. रॉकी ने 127 गेंदों पर 108 रन बनाए.उनकी टीम 161 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी. जिसके बाद रॉकी ने मिडिल ऑर्डर में फ्रेडी मैक्कैम के साथ मिलकर पारी को संभाला.दोनों 66 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 पर पहुंचाया. फ्रेडी के आउट होने के बाद रॉकी ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने जोश टंग और मिचेल स्टेनले के साथ मिलकर इसके बाद अपनी सेंचुरी पूरी की. मजे की बात ये है कि रॉकी ने अपने पिता के सामने ये शतक ठोका. रॉकी के पिता इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ हैं जो इस समय इंग्लैंड लॉयंस के हेड कोच हैं.

साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने भारत दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को उकसाया था. उसके बाद युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर अपना गुस्सा निकाला था. युवराज ने लगातार 6 छक्के जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. बाद में युवराज ने कहा था कि फ्लिंटॉफ ने उन्हें गर्दन काटने तक की धमकी दी थी. एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी की उम्र अभी 16 साल है. उनका बड़े स्टेज पर यह पहला शतक है. इस शतक को वो हमेशा याद रखना चाहेंगे.रॉकी के शतक के दम पर इंग्लैंड लॉयंस ने पहली पारी में अच्छा स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 214 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड ने पहली पारी में 316 रन बनाए और 102 रन की बढ़त बनाई.

1 दशक बाद रणजी में हुई वापसी… बल्ले से निकले 3 रन, रोहित शर्मा को रणजी ट्रॉफी मैच में हर दिन कितने मिलेंगे पैसे

Women’s U19 T20 World Cup: श्रीलंका को हरा भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, सुपर सिक्स के लिए किया क्वालीफाई

रॉकी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले मैच में फ्लॉप रहे थे
इंग्लैंड लॉयंस और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच सीरीज का यह दूसरा मैच है. पहले मैच में लॉयंस को ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने 7 विकेट से हराया था. ब्रिस्बेन में खेले गए उस मैच में इंग्लैंड लॉयंस की दोनों पारियों में बैटिंग फ्लॉप रही थी. पहले मैच में रॉकी फ्लिंटॉफ ने 19 और 4 रन बनाए थे. पिता एंड्रयू फ्लिंटॉफ के इंग्लैंड लॉयंस के हेड कोच बनने के बाद रॉकी का यह पहला दौरा है. रॉकी फ्लिंटॉफ ने जून में लंकाशायर से अनुबंध किया था.

कौन हैं रॉकी फ्लिंटॉफ?
रॉकी फ्लिंटॉफ का जन्म 7 अप्रैल 2008 में हुआ था. साल 2020 में सेंट एन्स क्रिकेट क्लब जाने से पहले उनकी क्रिकेट जर्नी एल्डेरेले एज क्रिकेट क्लब पर शुरू हुई. वह शुरुआती दिनों में लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब से जुड़ गए.उन्होंने अप्रैल 2004 में लंकाशायर सेकेंड XI के लिए डेब्यू किया. रॉकी के पिता एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट, 141 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वह इंग्लैंड के बेहतरीन ऑराउंडर में से एक रहे हैं.

homecricket

9वें नंबर पर 16 साल के लड़के की सेंचुरी, युवी को उकसाने वाले पिता को गर्व

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *