Headlines

CM सुक्खू ने अचानक बीच रास्ते रुकवा लिया काफिला! कार से उतर बच्चों से पूछी ये बात; वीडियो वायरल…

[ad_1]

Agency:News18 Himachal Pradesh

Last Updated:

Kangra News : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क़ाफ़िला अचानक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ा दूर रुक गया. मुख्यमंत्री अपनी कार से उतरे और छुट्टी के बाद घर वापस जा रहे बच्चों को रोक लिया. …और पढ़ें

X

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बच्चों के साथ

कांगड़ा. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने शीतकालीन प्रवास पर जिला कांगड़ा में हैं. यहां आए दिन अनेकों कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. बीते कल जब मुख्यमंत्री अपने कांगड़ा के कार्यक्रम से धर्मशाला वापस आ रहे थे तो रास्ते में सरकारी स्कूल के बच्चों को देख मुख्यमंत्री ने अपना काफिला अचानक रोक बच्चों से मुलाकात और बात की. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, जिला कांगड़ा के मटौर में जनसभा के उपरांत उन्हें धर्मशाला सर्किट हाउस के लिए निकलना था.

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क़ाफ़िला अचानक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ा दूर पर रुक गया. मुख्यमंत्री अपनी कार से उतरे और छुट्टी के बाद घर वापस जा रहे बच्चों से मिलने लगे और स्कूल के संबंध में फीडबैक ली. मुख्यमंत्री ने बारहवीं में पढ़ने वाले अयान से उनके स्कूल में मिल रही सुविधाओं, अध्यापकों की संख्या और बच्चों की संख्या के बारे में बातचीत की. मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों से पूछा “स्कूल में पहली से अंग्रेज़ी मीडियम में पढ़ाई शुरू हुई या नहीं ? अब पढ़ना अच्छा लग रहा है या नहीं.” बच्चों ने जवाब दिया हाँ. यही मुख्यमंत्री से बच्चों से बातचीत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सीएम के सादगी की हो रही तारीफ
इसके बाद बच्चों ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री के साथ फ़ोटो खिंचवाईं. मुख्यमंत्री को रुका देखकर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और उनके साथ फ़ोटो खिंचवाई. उपस्थित सभी व्यक्ति मुख्यमंत्री की सादगी और उनके सरल व्यक्तित्व की तारीफ़ करने लगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने साथ खड़ा देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और लोगों से मिलने के लिए वह क़ाफ़िला रोककर वहीं उतर गए. उसके बाद मुख्यमंत्री का क़ाफ़िला सर्किट हाउस की ओर बढ़ गया.

मुख्यमंत्री पहले भी कई बार बच्चों को देख कर अपना काफिला रोककर बच्चों से बात करने के लिए रुक चुके हैं. मुख्यमंत्री बच्चों से विशेष स्नेह रखते हैं और उन्हें हमेशा दुलारते हुए नजर आते हैं.

homehimachal-pradesh

CM सुक्खू ने अचानक रुकवा लिया काफिला! कार से उतर पूछी ये बात; वीडियो वायरल…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *