Headlines

अक्षय कुमार ने दी ‘हेरा फेरी 3’ पर बड़ी अपडेट, शूटिंग जल्द शुरू होगी

[ad_1]

Last Updated:

Bollywood Upcoming Movie: बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा के दबदबे के बीच बॉलीवुड स्टार ने एक कल्ट फिल्म के सीक्वल के संकेत दिए हैं, जो ‘बाहुबली’ और ‘केजीएफ’ ही नहीं, ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती है. फिल्म…और पढ़ें

19 साल बाद उठाने वाली है 1 ऐसी फिल्म की आंधी, पुष्पा 2 के रिकॉर्ड पर छाया खतरा

फिल्म में 3 बॉलीवुड स्टार ने लीड रोल निभाया था.

हाइलाइट्स

  • बॉलीवुड की कल्ट फिल्म के सीक्वल की शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है.
  • फिल्म में तीन बड़े स्टार्स ने अहम रोल निभाया है.
  • हिंदी फिल्म को लेकर दर्शक काफी रोमांचित हैं.

नई दिल्ली: आज बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा का कब्जा है. ‘पुष्पा 2’ से पहले ‘बाहुबली’ और ‘केजीएफ’ का दबदबा था. अब बॉलीवुड के एक बड़े स्टार ने एक कल्ट हिंदी फिल्म के सीक्वल के बारे में बड़ा अपडेट दिया है, जो इन तीनों फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है. बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने लीड रोल निभाया था. फिल्म ने एक्टर्स के करियर को नई उछाल दी थी. फिल्ममेकर ने दर्शकों को डिमांड पर 2006 में इसका सीक्वल लेकर आई. फैंस अब हिट फ्रेंचाइजी के तीसरे सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लीड एक्टर ने बड़े संकेत दिए हैं.

अक्षय कुमार फिलहाल अपनी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 24 जनवरी को रिलीज को तैयार है. इसमें वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर ने लीड रोल निभाया है. अक्षय कुमार ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में ‘हेरा फेरी 3’ की भी बात की, जिसके प्रीक्वल में परेश रावल का जबरदस्त रोल है. अक्षय कुमार ने परेश रावल की तारीफ की, जिनके साथ वे फिलहाल ‘भूत बंगला’ में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हम जयपुर में भूत बांग्ला की शूटिंग कर रहे थे और मैंने उनके साथ खूब मजे किए. ‘हेरा फेरी’ के वक्त हमने खूब मजे किए, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो कैमरे पर नहीं बताई जा सकतीं.’

अक्षय कुमार ने ‘हेरा फेरी 3’ पर बड़ा संकेत देते हुए कहा, ‘मैं हेरा फेरी 3 शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं. मुझे नहीं पता, लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह इस साल शुरू हो जाएगी. जब हमने ‘हेरा फेरी’ शुरू की थी, तब मुझे समझ नहीं आया था कि इतनी पसंद की जाएगी. हां, यह मजेदार लगी थी, लेकिन हममें से किसी ने भी बाबू भैया, राजू और श्याम के किरदारों के कल्ट बनने की उम्मीद नहीं की थी.’ फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के मुहरत शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, तब फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे, मगर बाद में फिल्म सितारों की कास्टिंग, डायरेक्शन में बदलाव के चलते सुर्खियों में रही थी.

फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होने की उम्मीद
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक ‘हेरा फेरी’ के फैंस इसके तीसरे सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि निर्माता इस हिट फिल्म के तीसरे पार्ट की योजना पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अब, अक्षय कुमार ने फिल्म पर एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें कहा गया है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी.

homeentertainment

19 साल बाद उठाने वाली है 1 ऐसी फिल्म की आंधी, पुष्पा 2 के रिकॉर्ड पर छाया खतरा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *