[ad_1]
Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने हाल ही में पाकिस्तान से आए धमकी (Death Threats) भरे मेल पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. अभिनेता ने कहा, वास्तव में, इस घटना के बारे में बात करना मेरा काम नहीं है जब मुझे इसके बार…और पढ़ें
अभिनेता राजपाल यादव
नई दिल्लीः भारतीय सिनेमा के 4 बड़े स्टार्स को पाकिस्तानी से एक धमकी भरा (Death Threats) मेल आया है, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है और इसी बीच कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव ने पाकिस्तान से जान से मारने की धमकियां मिलने की खबरों के बाद एक बयान जारी किया है. बता दें कि धमकियां मिलने वालों में कॉमेडियन कपिल शर्मा, राजपाल, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और अभिनेत्री-गायिका सुगंधा मिश्रा शामिल हैं. मुंबई में एक FIR दर्ज की गई है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजपाल यादव द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. इसी बीच अपने ऑडियो बयान में, राजपाल यादव ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले ही साइबर क्राइम विभाग और पुलिस दोनों को धमकियों के बारे में सूचित कर दिया था और इस मामले पर आगे कुछ भी बोलने से परहेज किया था.
जारी बयान में अभिनेता ने कहा, ‘मैंने साइबर क्राइम विभाग और पुलिस दोनों को इन्फॉर्म कर दिया है और उसके बाद, मैंने किसी से बात नहीं की है. वास्तव में, इस घटना के बारे में बात करना मेरा काम नहीं है जब मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है. मैं एक अभिनेता हूं, और अभिनय में मैं अपने काम के जरिए सभी उम्र के लोगों, युवा और बूढ़े, का मनोरंजन करने की कोशिश करता हूं. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता. इस मामले के बारे में जो कुछ भी कहने की जरूरत है. एजेंसियां जानकारी देने में सक्षम हैं. मैंने जो जानकारी दी है, उसे साझा किया गया है.’
Mumbai: Regarding the menace e-mail, Actor Rajpal Yadav says, “I’ve knowledgeable each the Amboli police station and the Cyber Crime division. After that, I haven’t mentioned this matter with anybody because it’s not my job to talk about it, particularly since I don’t have a lot… pic.twitter.com/B6EdlHpSHK
— IANS (@ians_india) January 23, 2025
[ad_2]
Source link