[ad_1]
Last Updated:
सालों से वीरान पड़े घर में एक शख्स डरते-डरते अंदर घुस गया. उसके हाथ मेटल डिटेक्टर मशीन भी थी. वो घर की दीवारों को चेक करने लगा, तभी एक दीवार को छूते ही उसकी किस्मत बदल गई.

लोग दिन-रात पैसा कमाने के लिए मेहनत करते हैं, ताकि अपने परिवार को बेहतर जिंदगी दे सकें. कुछ लोग घंटों-घंटों का सफर कर दफ्तर में नौकरी करने जाते हैं, तो कुछ लोग 14-14 घंटे तक अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगे रहते हैं. ये सारी मशक्कत सिर्फ इसलिए, ताकि वे पैसा कमा सकें. लेकिन कुछ लोगों को शॉर्टकट में पैसा कमाना ज्यादा अच्छा लगता है. ऐसे लोग अक्सर खजाने की खोज में लगे रहते हैं. कई बार इनके हाथ में कुछ नहीं आता, तो कई बार किस्मत चमक जाती है. वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा. देखने से ऐसा लगता है कि वीडियो में दिख रहा घर सालों से वीरान पड़ा था. ऐसे में डरते-डरते ये शख्स अंदर गया. उसके हाथ में मेटल डिटेक्टर मशीन भी थी. शख्स ने जैसे ही एक दीवार को मशीन छुआ और उसे तोड़ा तो उसकी किस्मत बदल गई.
शख्स के हाथ दीवार में छुपा हुआ पुराना खजाना लग गया, जिसकी कीमत बहुत ज्यादा लग रही है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जैक चार्ल्स (@jackcharlesefaisca) ने शेयर किया है, जिसका कैप्शन है, ‘उसने दीवार के बक्से के अंदर अनमोल खजाना पाया.’ वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पुराने से घर के अंदर घुसता है. उस घर के दरवाजे भी टूटे हुए हैं. शख्स के हाथ में एक मेटल डिटेक्टर मशीन है. इतना ही नहीं, शख्स के पीछे-पीछे एक कुत्ता भी घुस आया है. शख्स पुराने घर की दीवार पर मेटल डिटेक्टर लगाता है और धातुओं की तलाश करता है. धीरे-धीरे वो आगे बढ़ता है, तभी दीवार के पिलर के पास मेटल डिटेक्टर आवाज करने लग जाता है. शख्स तुरंत वहां पर क्रॉस का चिन्ह लगाता है. इसके बाद उस पीलर को तोड़ना शुरू कर देता है.
[ad_2]
Source link