Headlines

KL Mehta College organised nukad natak and railly to raise awareness among students about road safety

[ad_1]

Agency:News18 Haryana

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद के केएल मेहता कॉलेज में छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।.इन गतिविधियों में एनआईटी थाना फरीदाबाद के पुलिस कर्मचारी और एनजीओ सदस्य…और पढ़ें

X

केएल

केएल मेहता कॉलेज सड़क सुरक्षा की अनूठी पहल.

फरीदाबाद. केएल मेहता कॉलेज फरीदाबाद एक गर्ल्स कॉलेज है, जो सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है. कॉलेज प्रशासन और शिक्षक इस विषय को गंभीरता से लेते हैं और छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए कई गतिविधियाँ आयोजित करते हैं, जैसे नुक्कड़ नाटक, साइकिल रैली, स्लोगन लेखन, और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं।

कॉलेज की टीचर डॉ. मधु सिंह ने लोकल18 को बताया कि हर साल रोड सेफ्टी से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें पहले जिला स्तर और फिर राज्य स्तर पर छात्रों को भाग लेने का अवसर मिलता है. उन्होंने बताया कि चूंकि कॉलेज शहर के बीच स्थित है और यहां दूर-दराज से लगभग तीन से चार हजार छात्राएं आती हैं, इसलिए सड़क सुरक्षा उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

कॉलेज ने हाल ही में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया था, जिसमें एनआईटी थाना फरीदाबाद के पुलिस कर्मचारी और एनजीओ के सदस्य भी शामिल हुए. इस नाटक के जरिए छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कई बार हमारी गलती न होने के बावजूद हम दूसरों की लापरवाही का शिकार हो जाते हैं.

कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त नियम भी बनाए गए हैं. छात्रों को बिना हेलमेट कॉलेज में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती. प्रशासन का मानना है कि बिना हेलमेट के यात्रा करना बेहद खतरनाक हो सकता है और किसी और की गलती की सजा स्वयं को भुगतनी पड़ सकती है.

इसके अलावा कॉलेज में एक रोड सेफ्टी क्लब भी बनाया गया है जो समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करता रहता है. कॉलेज प्रशासन ने फायर सेफ्टी के प्रति भी छात्रों को जागरूक करने के लिए कई कार्यशालाएँ आयोजित की हैं ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में वे सतर्क रह सकें.

केएल मेहता कॉलेज की यह पहल सराहनीय है, क्योंकि फरीदाबाद के साथ-साथ पलवल, हथीन, बड़खल और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को इससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है.

homeharyana

केएल मेहता कॉलेज का शानदार मुहिम! सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को किया जागरूक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *