Headlines

पिता को उसी होटल में डिनर कराने ले गया बेटा जहां पिता थे वॉचमैन, वीडियो वायरल

[ad_1]

Last Updated:

ट्विटर यूजर आर्यन मिश्रा एक खगोल विज्ञानी हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की और साथ में एक घटना का जिक्र किया, जिसे जानने के बाद लोग भावुक हो जा रहे हैं. इस वजह से उनकी फोटो अब सोशल मीडिया पर व…और पढ़ें

25 साल पहले जिस होटल में वॉचमैन थे पिता, वहां उन्हें खाना खिलाने ले गया बेटा!

बेटे ने ऐसा काम किया कि सोशल मीडिया पर उसकी तारीफ होने लगी. (फोटो: Twitter/@desiastronomer)

हाइलाइट्स

  • आर्यन मिश्रा ने पिता को उसी होटल में खाना खिलाया जहां वे वॉचमैन थे
  • फोटो वायरल, 12 लाख व्यूज और कई भावुक प्रतिक्रियाएं मिलीं
  • लोग बोले, ये है असली सफलता और गर्व की बात

इंसान चाहे जितना बड़ा हो जाए, वो अपने माता-पिता के कर्ज से कभी मुक्त नहीं हो सकता. माता-पिता हमारे लिए इतना कुछ करते हैं कि उसका कोई मोल ही नहीं है. ये बच्चों की जिम्मेदारी है कि जब वो अपने पैरों पर खड़े होने के काबिल हो जाएं, तब माता-पिता को वो सारी खुशियां दें, जिसके वो हकदार हैं. एक बेटे ने ऐसा ही किया. वो अपने पिता को एक होटल में खाना खिलाने ले गया. ये इतनी मामूली बात नहीं है, जितना आप समझ रहे हैं, क्योंकि बेटा, पिता को उसी होटल खिलाने ले गया, जहां 25 साल पहले वो वॉचमैन थे!

ट्विटर यूजर आर्यन मिश्रा एक खगोल विज्ञानी हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की और साथ में एक घटना का जिक्र किया, जिसे जानने के बाद लोग भावुक हो जा रहे हैं. इस वजह से उनकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में आर्यन अपने माता-पिता के साथ एक बड़े होटल में बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको आर्यन की इस फोटो के बारे में बताते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *