[ad_1]
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
Gopalganj Snake Catcher Deepu Shukla: कटेया के रहने वाले कुंवर दीप सम्राट उर्फ दीपू जहरीले सांपों को पकड़ने में माहिर है. सूचना मिलते ही दीपू एक लोहे का स्टिक लेकर निकल पड़ते हैं और सांप को रेस्क्यू करते है. दी…और पढ़ें
सांप का रेस्क्यू करने के बाद कुंवर दीप सम्राट
हाइलाइट्स
- दीपू शुक्ला जहरीले सांपों को चुटकियों में पकड़ते हैं.
- दीपू सांपों को जंगल में छोड़ते और मारने से मना करते हैं.
- दीपू का सांप रेस्क्यू वीडियो वायरल हो रहा है.
गोपालगंज. अमूमन लोग सांप को देखते ही डर जाते हैं. घर में या घर के आस-पास सांप निकल जाने पर उसे अपना दूश्मन समझ कर मार देते हैं. वहीं गोपालगंज का एक युवा जहरीले सांपों को चुटकियों में पकड़ लेते हैं. सांप को पकड़ने के बाद उन्हें जंगलों में छाेड़ देते हैं. इतना ही नहीं वे लोगाें से भी अपील करते हैं कि सांपों को मारे नहीं, उन्हें जीवन दें.
उनके सांप पकड़ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कोबरा सांप के पास बैठ कर उसके बारे में बता रहे हैं और लोगों से सांपों को बचाने की अपील कर रहे हैं. यह वायरल युवा कटेया प्रखंड के धरहरा मेला गांव के रहने वाले कुंवर दीप सम्राट उर्फ दीपू शुक्ला हैं, जिनकी चर्चा जिले भर में हो रही है.
मुफ्त में करते हैं सांपों का रेस्क्यू
कुंवर दीप सम्राट उर्फ दीपू शुक्ला के गांव व आस-पास के इलाकों में जब भी कोई सांप निकलता है, तो लोग उन्हें याद करते हैं. सूचना मिलने पर दीपू शुक्ला एक लोहे का स्टिक लेकर गाड़ी से निकल पड़ते हैं और जहरीले से जहरीले सांप को रेस्क्यू करते है. इसके लिये दीपू कोई शुल्क भी नहीं लेते. महीने में पांच से सात सांपों का निःशुल्क रेस्क्यू कर लेते हैं. उन्होंने 15 साल पहले अपने एक दोस्त के घर कोबरा के बच्चों का रेस्क्यू किया, जिसे लोग मारने की तैयारी में थे. सांप की जान बचाकर सुरक्षित स्थान में उन्हें छोड़ दिया. तभी से जहरीले सापों को मारने के बजाय लोग दीपू शुक्ला को सूचना देकर अपनी और सांप की जान को बचाते हैं.
जीवों की सुरक्षा करना है उद्देश्य
दीपू शुक्ला की इस मुहिम में उसका साथ देने वाले युवा भी इस काम को करके काफी खुश हैं. उनका कहना है कि दीपू शुक्ला निःस्वार्थ भाव से लोगों के साथ जीव-जंतुओं की रक्षा करते हैं. रात हो या दिन कटेया नगर और आस-पास के गांव में बड़े-बड़े सांपों का रेस्क्यू करने जाते हैं. साथ ही पकड़े गए सांपों को सुरक्षित स्थानों में छोड़ देते है. लोगों को सांपों के बारे में जागरूक करने की भी कोशिश करते है. साथ ही लोगों को सांपों को ना मारने की सलाह देते हैं. अगर किसी को स्नेक बाइट कर ले तो झाड-फूंक कराने के बजाय अस्पताल में ही उपचार कराने की सलाह देते है. सांप के रेस्क्यू के लिए खुद 24 घंटा तैयार रहते हैं.
Gopalganj,Bihar
January 25, 2025, 19:34 IST
[ad_2]
Source link