[ad_1]
Last Updated:
आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नकली आवाजें निकालना मामूली बात है, पर जिस लड़की की हम बात कर रहे हैं, उसने असली आवाजें निकालीं और इतनी सधी हुई कि सुनकर आपको लगेगा जैसे उस लड़की ने खुद ही उन आवाजों को असलियत में …और पढ़ें
लड़की ने अलग-अलग आवाजें निकालकर सभी को हैरान कर दिया. (फोटो: Instagram/aditi9sharma)
हाइलाइट्स
- अदिति शर्मा की आवाज ने सबको चौंकाया
- अदिति ने पार्टी में अलग-अलग विज्ञापनों की नकल की
- वीडियो को 11 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं
आपने वॉइस ओवर के काम के बारे में तो सुना होगा. वॉइस ओवर का मतलब होता है कि किसी वीडियो के बैकग्राउंड में आवाज देना. ये विज्ञापनों, फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री आदि जैसी कई विधा में काम आता है. वॉइस ओवर करने वाले आर्टिस्ट्स अपनी आवाज का जादू जब बिखेरते हैं, तो लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. हाल ही में एक महिला वॉइस ओवर आर्टिस्ट (Girl voice over artist wonderful voice video) ने एक पार्टी में अपने दोस्तों के बीच जब अलग-अलग विज्ञापनों को कॉपी किया, तो उन्हें सुनकर लोग दंग रह गए. उनकी आवाज इतनी सटीक थी कि उसे सुनने पर आपको भी ऐसा लगेगा कि सामने टीवी पर वो विज्ञापन चल रहा है. उन्हें सुनकर तो लोग सोशल मीडिया पर पूछने लगे- ‘कहीं ये AI तो नहीं!’
आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नकली आवाजें निकालना मामूली बात है, पर जिस लड़की की हम बात कर रहे हैं, उसने असली आवाजें निकालीं और इतनी सधी हुई कि सुनकर आपको लगेगा जैसे उस लड़की ने खुद ही उन आवाजों को असलियत में रिकॉर्ड किया है. अदिति शर्मा एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एक पार्टी में मौजूद हैं और दोस्तों के बीच अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं.
[ad_2]
Source link