Headlines

साइबर ठग को लड़की ने बनाया बेवकूफ, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम यूजर ज़ार एक कंटेंट क्रिएटर और स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. वो अक्सर फनी वीडियोज को ऑनलाइन पोस्ट करती हैं. पिछले साल नवंबर में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने एक स्कैमर को ऐसा मूर्ख बनाया…और पढ़ें

'मैं बहुत हॉट हूं!' साइबर ठग ने किया फोन, लड़की ने सिखाया सबक!

लड़की ने ठग को ही ठग लिया! (फोटो: Instagram/zar.the.star)

हाइलाइट्स

  • ज़ार ने स्कैमर को मूर्ख बनाकर सिखाया सबक
  • वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले
  • लड़की ने स्कैमर से बॉलीवुड गाना भी गवाया

आजकल साइबर ठगी के मामले इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि लोगों को बहुत सतर्क होकर अनजान लोगों का फोन उठाना पड़ता है क्योंकि दूसरी तरफ से बोलने वाला व्यक्ति कौन है, ये समझ ही नहीं आता. ठगी के तरीके समय-समय पर बदलते जाते हैं और उनसे बचने के लिए आपको हमेशा अपना दिमाग खोलकर अनजान लोगों से बातें करनी चाहिए. हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो एक साइबर ठग (Girl trolled scammer viral video) से बातें करती नजर आ रही है. शख्स ने उससे पैसे ऐंठने के लिए फोन किया था, पर लड़की ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि अब वो दोबरा किसी को कॉल करने से पहले 10 बार सोचेगा!

इंस्टाग्राम यूजर ज़ार एक कंटेंट क्रिएटर और स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. वो अक्सर फनी वीडियोज को ऑनलाइन पोस्ट करती हैं. पिछले साल नवंबर में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने एक स्कैमर को ऐसा मूर्ख बनाया कि उसका सिर चकरा गया. जारा को एक स्कैमर ने कॉल किया और खुद का नाम एंडर्सन पार्कर बताया. शख्स ने खुद को आयरलैंड का नागरिक बताया पर उसके बोलने के तरीके से साफ पता चल रहा था कि वो भारतीय है. वो बताता है कि वो ग्लोबल सर्विसेज नाम की कंपनी में काम करता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *