Headlines

T20I Cricketer of the Year: टी-20 के नए किंग बने अर्शदीप सिंह, बल्लेबाजों के खेल टी-20 में गेंदबाज ने मारा मैदान

[ad_1]

Last Updated:

साल 2024 में टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले अर्शदीप सिंह को टी-20 क्रिकेटर आफ दि ईयर चुना गया. भारत को वर्ल्ड जिताने में अहम योगदान देने वाले अर्शदीप सिंह ने 61 टी20 मैचों म…और पढ़ें

टी-20 क्रिकेट के नए किंग बने अर्शदीप सिंह, वर्ल्ड कप जिताने का मिला इनाम

गेदबाजी के आकाश पर अर्शदीप के नाम की चमक

नई दिल्ली. विकेट लेना जिसके लिए बाएं हाथ का खेल है वो गेंदबाज चुना गया है आईसीसी टी-20 क्रिकेटर आफ दि ईयर. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. इस फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा था.

अपनी स्विंग गेंदबाजी और अहम मौकों पर विकेट लेने के लिए अपनी पहचान बना चुके अर्शदीप सिंह इस वक्त भारतीय टीम के टी-20 फार्मेट के नंबर एक गेंदबाज है और हर नाजुकस मौके पर कप्तान अरशदीप को ही याद करता है. अर्शदीप भारतीय क्रिकेट में बुमराह के बाद दूसरे सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर देखे जा रहे है.

भारत को टी-20 का किंग बनाने वाले थे अर्शदीप सिंह

बाएं हाथ से ओवर दि विकेट कह कर विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह ने टी20 फॉर्मेट में गजब की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. इस तेज गेंदबाज ने 18 टी20 मैचों में विपक्षी टीम के 36 बल्लेबाजों को आउट किया. साथ ही पिछले साल वह सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की फेहरिस्त में टॉप पर रहे. खासकर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अर्शदीप सिंह ने खासा प्रभावित किया था. भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था. टीम इंडिया की जीत में अर्शदीप सिंह का बड़ा योगदान रहा था.आंकड़े बताते हैं कि अर्शदीप सिंह ने 61 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें इस तेज गेंदबाज ने 17.91 की एवरेज, 13.03 की स्ट्राइक रेट और 8.25 की इकॉनमी से 97 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इस फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह का बेस्ट बॉलिंग फिगर 9 रन देकर 4 विकेट रहा है.

टी-20 के टॉप गेंदबाज 

पिछले साल इन गेंदबाजों का रहा दबदबा

साल 2024 में  टी20 फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह से ज्यादा विकेट महज 4 गेंदबाजों ने लिए. जिसमें सऊदी अरब के उस्मान नजीब 38, श्रीलंका के वानेंदू हसरंगा ने 38 विकेट, अमरीका के जुनैद सिद्दिकी ने 40 और हॉन्गकांग के एहसान खान के नाम 46 विकेट  है. वहीं, इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 36 विकेट लिए.  विकेट जरूर दूसरे गेंदबाजों ने ज्यादा लिए पर बड़े मैचों में बड़ा असर डालने में अर्शदीप सिंह आगे रहे जिसकी वजह से उनको आईसीसी इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेटर आफ दि ईयर चुना गया .

homecricket

टी-20 क्रिकेट के नए किंग बने अर्शदीप सिंह, वर्ल्ड कप जिताने का मिला इनाम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *