Headlines

इस फिल्म का सस्पेंस देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया था.

[ad_1]

Last Updated:

साल 2017 में ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म ‘काबिल’ ने आज ही के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में अंधे हीरो के रोल में ऋतिक ने तो विलेन के पसीने छुड़ा…और पढ़ें

77 दिनों में शूट हुई फिल्म, अंधे हीरो ने छुड़ा दिए थे विलेन के पसीने

सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांटिक है ये फिल्म
(फोटो साभार:IMDB)

हाइलाइट्स

  • फिल्म ‘काबिल’ ने 8 साल पूरे किए.
  • ऋतिक और यामी की जोड़ी को पसंद किया गया.
  • ‘काबिल’ ने 200 करोड़ से ज्यादा कमाए.

नई दिल्ली. ऋतिक रोशन एक्टिंग की दुनिया में अपने काम के साथ-साथ अपने डैशिंग लुक को लेकर भी धाक जमाए हुए हैं. अपने करियर की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी. डेब्यू फिल्म से ही उन्होंने तहलका मचा दिया था. साल 2017 में तो उन्होंने एक अंधे का रोल निभाकर अपने विलेन वाले अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था.

साल 2017 में आई उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘काबिल’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. ये फिल्म उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है, ज‍िसे उनके पापा राकेश रोशन ने ही डायरेक्‍ट क‍िया था. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 8 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास दिन पर फिल्म को लेकर यामी ने अपना एक्सापीरियंस शेयर किया है. यामी और ऋतिक की इस फिल्म की शूटिंग महज 77 दिन में कंप्लीट हो गई थी.

1969 में दी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, 1979 में एक्टर से बन बैठा डायरेक्टर, माधुरी दीक्षित के लिए साबित हुए वरदान

यामी ने शेयर किया एक्सपीरियंस
ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म ‘काबिल’ ने 8 साल पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म को सभी ने पसंद किया और यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही. इस खास मौके पर यामी ने ऋतिक रोशन के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और इस दिन को सेलिब्रेट किया. उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में काम करना एक बहुत अच्छा एक्सपीरियंस था.यामी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह पियानो बजा रही हैं और ऋतिक मुस्कुरा रहे हैं और आनंद ले रहे हैं. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘काबिल एक ऐसा अनुभव रहेगा जिसने मुझे आंखों से देखने से ज्यादा कुछ दिखाया. सुप्रिया – एक कभी ना भुलाने वाला अनुभव है. इस कहानी को प्यार देने के लिए धन्यवाद जो आज भी जीवित है.’

77 दिनों में शूटिंग हुई थी कंप्लीट
ऋतिक की साल 2017 में आई फिल्म ‘काबिल’ में ऋतिक ने अंधे लड़के का रोल निभाकर सभी को हैरान कर दिया था. फिल्म की कहानी के साथ ऋतिक रोशन और यामी गौतम की भी एक्टिंग ने तो लोगों का दिल जीत लिया था. सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांटिक एंगल वाली इस फिल्म के डायलॉग भी काफी पसंद किए गए थे. इस फिल्म को महज 77 दिनों में पूरा कर लिया गया था. 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

बता दें कि हाल ही में, ऋतिक ने भी खुलासा किया था कि उनकी फिल्म ‘काबिल’ का सीक्वल बनना चाहिए. संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित यह थ्रिलर फिल्म यामी के करियर का टर्निंग पॉइंट बनी, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था और एक दमदार परफॉर्मर के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.

homeentertainment

77 दिनों में शूट हुई फिल्म, अंधे हीरो ने छुड़ा दिए थे विलेन के पसीने

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *