Headlines

बर्फ में जमा मगरमच्छ का वीडियो हुआ वायरल, 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

[ad_1]

Last Updated:

ट्विटर अकाउंट @DailyLoud पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक मगरमच्छ को दिखाया गया है जो बर्फ में जमा है. वो जरूर किसी तालाब में बैठा था, जो अचानक ठंड की वजह से जम गई और वो मगरमच्छ उसी के अंदर र…और पढ़ें

बर्फ में जमा दिखा 'मरा' हुआ मगरमच्छ, नाक निकली थी बाहर, अचानक हुआ कुछ ऐसा!

मगरमच्छ पानी में जम गया. (फोटो: Twitter/@DailyLoud)

हाइलाइट्स

  • मगरमच्छ बर्फ में जमा, वीडियो वायरल
  • मगरमच्छ ब्रुमेशन में, हाइबर्नेशन जैसी नींद
  • वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले

सोचिए आप किसी बेहद ठंडी जगह पर घूमने जाएं और वहां आपको एक जमी हुई झील नजर आए तो आप क्या करेंगे? आप कहेंगे कि ये कोई हैरान करने वाला नजारा नहीं है, ये तो आम बात है, कई ठंडी जगहों पर झील या तालाब जम ही जाते हैं. पर अगर उस जमी झील में आपको कोई विशाल जानवर जमा हुआ नजर आ जाए तब क्या होगा? तब तो निश्चित रूप से आप नजारा देखकर ठिठक जाएंगे. हाल ही में ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में देखने को मिला है, जिसमें एक मगरमच्छ (Crocodile freeze in ice viral video) झील में जमा नजर आ रहा है. पहले तो वो आपको मरा हुआ लगेगा, क्योंकि उसकी आंखें बंद हैं और कोई हलचल नहीं हो रही है. पर फिर जो होता है, वो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी.

ट्विटर अकाउंट @DailyLoud पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक मगरमच्छ को दिखाया गया है जो बर्फ में जमा है. वो जरूर किसी तालाब में बैठा था, जो अचानक ठंड की वजह से जम गई और वो मगरमच्छ उसी के अंदर रह गया, बाहर ही नहीं निकल पाया. वीडियो में एक शख्स उस मगरमच्छ के बारे में डीटेल से बता रहा है. पर वो शुरुआत में तो मरा हुआ लग रहा है, मगर अचानक उसके अंदर हलचल होती है और तब जाकर समझ आता है कि वो मरा नहीं है, जिंदा है, बस गहरी नींद की मुद्रा में है, जिसे ब्रुमेशन कहते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *