[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @shabvlogs पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में क्लासरूम में कुछ छात्र बैठे हैं. क्लास में ही एक टीवी भी लगा है, जिसे सभी बैठकर मजे से देख रहे हैं. जो छ…और पढ़ें
क्लासरूम के अंदर का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो: Instagram/@shabvlogs)
हाइलाइट्स
- छात्र ने क्लास में टीवी तोड़ी, वीडियो वायरल
- वीडियो असली नहीं, विजुअल इफेक्ट्स का कमाल
- वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले
स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपनी उम्र के हिसाब से हरकतें करते हैं. मसलन, पहली या दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को टीचर, प्रिंसिपल का डर होता है, इस वजह से वो शरारत तो करते हैं, पर कांड नहीं करते, जिससे बात ज्यादा बिगड़ जाए. पर जब वो बड़े होने लगते हैं, तो ऐसी-ऐसी हरकतें कर डालते हैं, जिससे सब दंग रह जाते हैं. इन दिनों एक वीडियो वायरल (Student breaks television at school) हो रहा है जिसमें एक छात्र ने क्लास में ऐसा कांड किया, कि बाकी के छात्र सन्न रह गए. वैसे इस वीडियो का एक राज भी है, जिसके बारे में हम आपको बाद में बताएंगे!
इंस्टाग्राम अकाउंट @shabvlogs पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में क्लासरूम में कुछ छात्र बैठे हैं. क्लास में ही एक टीवी भी लगा है, जिसे सभी बैठकर मजे से देख रहे हैं. जो छात्र वीडियो बना रहा है, वो अपना पेन घुमाया जा रहा है. तभी आगे बैठा एक छात्र उससे पेन मांगता है. वीडियो रिकॉर्ड करने वाला लड़का पेन को तेजी से फेंकता है और वो टीवी पर जा लगता है जिससे टीवी टूट जाती है. सारे छात्र सन्न होकर उसकी ओर देखने लगते हैं.
[ad_2]
Source link