Headlines

समुद्र में लापरवाही से मां-बेटी बाल-बाल बचीं, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट @get2elovly पर पिछले साल अक्टूबर में एक वीडियो पोस्ट किया गया था जो शायद बंगाल के दीघा बीच का है, क्योंकि वीडियो में नीचे की ओर दीघा ही लिखा दिख रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग बीच के किनारे बै…और पढ़ें

समुद्र किनारे बैठी थी महिला, साथ में थी बेटी, अचानक आई तेज लहर, फिर...

मां-बेटी की जान जा सकती थी, पर उन दोनों को बचा लिया गया. (फोटो: Instagram/@get2elovly)

हाइलाइट्स

  • मां-बेटी को समुद्र की लहरों ने खींचा
  • लोगों ने मां-बेटी को बचाया, वीडियो वायरल
  • वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले

लोग अक्सर जब समुद्र के पास घूमने जाते हैं तो इतने रिलैक्स हो जाते हैं कि अपनी सुरक्षा की परवाह ही नहीं करते हैं. वो पानी के पास बैठकर फोटो खिंचवाएंगे, रिलैक्स करेंगे पर अपनी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखेंगे. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसी ही लापरवाही एक मां-बेटी करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो (Mother daughter about to drown in water) में दोनों समुद्र के किनारे बैठी हैं. पर तभी तेज लहर आती है और पानी उन्हें अपने साथ खींचकर ले जाता है. चंद सेकंड उनका मौत से सामना होता है, पर वहां मौजूद लोग उनकी जान बचा लेते हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट @get2elovly पर पिछले साल अक्टूबर में एक वीडियो पोस्ट किया गया था जो शायद बंगाल के दीघा बीच का है, क्योंकि वीडियो में नीचे की ओर दीघा ही लिखा दिख रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग बीच के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं. उनमें से एक मां-बेटी भी वहीं मौजूद हैं. दोनों पत्थर पर बैठे हैं कि तभी एक तेज लहर आती है और उन्हें खींचकर अपने साथ समुद्र में ले जाती है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *