Headlines

28 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ बनने चला हीरो, कर ली 9 फिल्में, गंदी लत ने उजाड़ दी थी 19 साल की बसी-बसाई गृहस्थी

[ad_1]

Last Updated:

क्रिकेट का मैदान छोड़ सिनेमा में आए और टीवी से लेकर फिल्मों में छा गए. लेकिन फिर कुछ ऐसा कर बैठे कि 19 साल की शादी खत्म हो गया. ये वो एक्टर हैं, जिनकी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है. क्योंकि इनकी रियाल कहानी म…और पढ़ें

28 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ बनने चला हीरो, कैसे उजाड़ी बसी-बसाई गृहस्थी

एक्टर ने 20 वनडे मैच खेले थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

हाइलाइट्स

  • एक्टर-क्रिकेटर जिनकी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है. 
  • जब डगमगाया करियर, लगी बुरी लत.
  • 1996 विश्व कप में आए थे नजर

नई फिल्म. बॉलीवुड में ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने सपनों को जीने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया. सुशांत सिंह राजपूत से लेकर तापसी पन्नू तक कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने इंजीनियर छोड़ पर्दे का रुख किया और छा गए. क्या आप क्रिकेट के उस सितारे को जानते हैं, जिन्होंने खेल के मैदान पर सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली जैसे दिग्गजों के साथ खेला. लेकिन फिर अचानक से संन्यास लेकर सिनेमाई पर्दे का रुख कर लिया. क्रिकेट का मैदान छोड़ सिनेमा में आए और टीवी से लेकर फिल्मों में छा गए. लेकिन फिर कुछ ऐसा कर बैठे कि 19 साल की शादी खत्म हो गया. ये वो एक्टर हैं, जिनकी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है. क्योंकि इनकी रियाल कहानी में थ्रिल, इमोशन, उतार-चढ़ाव सब है.

ये एक्टर-क्रिकेटर हैं सलिल अंकोला. उन्होंने महाराष्ट्र के लिए एक तेज गेंदबाज के रूप में शुरुआत की और फिर भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई और ICC विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व भी किया. हालांकि, करियर खत्म करने वाली चोट ने उन्हें अपनी राह बदलने पर मजबूर कर दिया.

Salil Ankola Transformation

सलीस अंकोला का ट्रांसफॉर्मेशन. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @salilankola)

एक चोट ने खत्म किया क्रिकेट करियर
खेल के मैदान में एक चोट के कारण पिच पर उनका करियर खत्म हो गया और फिर वो क्रिकेट की दुनिया छोड़ सलिल अंकोला फिल्मी दुनिया में आ गए. इस फील्ड में भी उन्हें सफलता मिली और फिल्मों के साथ ही उन्हें टीवी पर भी काफी काम मिला, लेकिन जीवन के उतार-चढ़ाव कम नहीं हुए.

लंबे कद और तेज गेंदबाज
लंबे कद के तेज गेंदबाज, सलिल अंकोला ने 1988 में महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट केटेगरी में डेब्यू किया था. अपने पहले सीजन में 27 विकेट लेकर, उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और तेजी से नेशनल टीम में शामिल हो गए और भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला. इसमें डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर थे. इसके एक महीने बाद अंकोला ने अपना पहला वनडे मैच भी खेला. हालांकि उन्होंने फिर कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन वो अगले आठ सालों तक वनडे टीम में शामिल रहे.

1996 विश्व कप में आए थे नजर
सलिल 1996 विश्व कप में भी दिखे थे. कुल मिलाकर, उन्होंने 20 वनडे मैचों में केवल 13 विकेट और अपने एकमात्र टेस्ट में 2 विकेट लिए. 1997 में टीम से बाहर किए जाने के बाद, अंकोला ने 28 साल की उम्र में सभी प्रारूपों से खेल से संन्यास ले लिया और नए सिरे से अंकोला ने सब कुछ री-स्टार्ट किया

संजय दत्त की फिल्मी करियर की शुरुआत
साल 2000 में, अंकोला ने संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘कुरुक्षेत्र’ में सहायक भूमिका के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके बाद में वो फिल्म ‘पिता’ में नजर आए और जायद खान की पहली फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ में विलेन का किरदार निभाया. साल 2003 में ‘तुमने’ में फिर इन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई. बिग बॉस के पहले सीज़न में आने के बाद उन्होंने टीवी शो में काम करना शुरू किया. अगले कुछ सालों में, अंकोला ने Ssshh…कोई है और कोरा कागज जैसे टीवी शो में काम किया.

जब डगमगाया करियर, लगी बुरी लत
साल 2008 में, अंकोला के जीवन और करियर में डाउनफॉल होने लगा. उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला. आर्थिक परेशानियों के कारण एक्टर को शराब की लत लग गई और इससे उनकी 19 साल की शादी भी 2011 में खत्म हो गई. हालांकि, बाद में उन्होंने जल्द ही रिकवरी शुरू की और 2013 में शो ‘सावित्री’ के साथ टीवी की दुनिया में फिर से एंट्री की. साल 2015 के बाद से, अंकोला को ‘कर्मफल दाता शनि’ जैसे शो में काम करके अपने करियर की दूसरी उड़ान मिली. अब वो अपनी दूसरी पत्नी और बेटी के साथ अच्छे दिन गुजार रहे हैं.

homeentertainment

28 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ बनने चला हीरो, कैसे उजाड़ी बसी-बसाई गृहस्थी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *