[ad_1]
Last Updated:
ट्विटर पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बेहद विचित्र जीव बीच पर देखने को मिल रहा है. हुआ यूं कि एक महिला बीच पर टहलने गई तो उसे रेत में धंसी एक गोल चीज दिखी जिसे उसने पत्थर समझा. जब उसने उसे छ…और पढ़ें
महिला को मिला रहस्यमयी पत्थर. (फोटो: Twitter/@AMAZlNGNATURE)
हाइलाइट्स
- महिला को बीच पर मिला रहस्यमयी ‘पत्थर’
- पत्थर हिलने पर निकला हॉर्सशू क्रैब
- महिला ने केकड़े को समुद्र में छोड़ा
अगर आप कभी बीच पर टहलने गए होंगे, तो आपने वहां पर काफी अजीबोगरीब चीजें पड़े देखा होगा. इंसानों द्वारा फैलाई गई गंदगी, जैसे प्लास्टिक, खाने-पीने की चीजें आदि से इतर भी वहां पर आपको कई अजीब ढंग के पत्थर, सीप, कीड़े-मकौड़े, जानवर, आदि भी दिख जाएंगे. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला (Woman discover bizarre spherical object on seaside) भी बीच पर टहलने गई तो उसे रेत में धंसा एक रहस्यमयी ‘पत्थर’ नजर आया. रहस्यमयी इस वजह से क्योंकि वो काफी चिकना और गोल दिख रहा था. उसने जैसे ही उस ‘पत्थर’ को बाहर निकालने की कोशिश की, उसमें हलचल होने लगी. ये देखकर महिला के होश उड़ गए.
चलिए आपको इस घटना की सच्चाई बताते हैं. ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बेहद विचित्र जीव बीच पर देखने को मिल रहा है. हुआ यूं कि एक महिला बीच पर टहलने गई तो उसे रेत में धंसी एक गोल चीज दिखी जिसे उसने पत्थर समझा. जब उसने उसे छुआ तो वो चीज हिलने लगी.
She is an efficient human. She saved its life. pic.twitter.com/0VOgiYlN7R
— Nature is Amazing (@AMAZlNGNATURE) January 23, 2025
[ad_2]
Source link