[ad_1]
Last Updated:
वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने कहा है कि सैयद मुश्ताक अली में खेलने से उनके परफॉर्मेंस में काफी सुधार आया है.
खराब खेलने वालों को वरुण चक्रवर्ती की सलाह.
नई दिल्ली. भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का स्तर आईपीएल के बराबर है और क्रिकेटरों को टी20 फॉर्मेट में अपना खेल बेहतर करने के लिये और घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहिये. चक्रवर्ती ने कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया था .
उन्होंने दूसरे मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ घरेलू क्रिकेट का स्तर काफी ऊंचा है . मैं कहूंगा कि आईपीएल या बाकी इंटरनेशनल मैचों के बराबर. मैं सभी को सलाह दूंगा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलें. यह काफी चुनौतियों से भरा है. मुझे सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट खेलना काफी कठिन लगता है . इसे खेलने से मेरे प्रदर्शन में सुधार आया है.’’
SA20: सनराइजर्स ने सुपर किंग्स को 14 रन से रौंदा, लगातार चौथी जीत हासिल की, मार्कराम की शानदार ईनिंग
चक्रवर्ती ने इस सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी में 18 विकेट लिये और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात मैचों में नौ विकेट चटकाये. टी20 क्रिकेट में अपनी तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ सबसे पहले मैं बल्लेबाजों के वीडियो देखता हूं कि वे शुरू में कैसे शॉट खेलते हैं और बाद में कैसे. उन्होंने कौन से नये शॉट खेलना शुरू किया है. मैं यह सब विश्लेषण करता हूं .’’
वरुण ने आगे कहा ,‘‘ जब 2021 में मुझे बाहर किया गया तो मुझे अपने खेल के मानसिक पहलू और तकनीक पर काम करने का काफी मौका मिला. मैंने अपनी गेंदबाजी में काफी बदलाव किया. अब मैं हर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता हूं. जीजी (गौतम गंभीर ) और सूर्या ( कुमार यादव ) यह सुनिश्चित करते हैं कि खिलाड़ियों पर बाहरी दबाव नहीं हो.”
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 25, 2025, 16:10 IST
[ad_2]
Source link