[ad_1]
Last Updated:
पहले टी20 मैच में हार के बाद हैरी ब्रूक ने कहा था कि फॉग की वजह से उनकी टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. दूसरे मैच में हार के बाद सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने मजे लिए हैं.
हैरी ब्रूक के बयान पर सुनील गावस्कर-रवि शास्त्री ने लिए मजे.
नई दिल्ली. इंग्लैंड को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने दूसरा मैच 2 विकेट से अपने नाम किया. हैरी ब्रूक ने पहले मैच में हार के बाद कहा था कि कोलकाता की पिच पर धुंध थी इसलिए खेलना मुश्किल था. इसपर पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने हैरी ब्रूक पर मजेदार कॉमेंट कर दिया.
आउट होने के बाद रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने ऑन एयर कुछ मजेदार कॉमेंट किया. शास्त्री ने कहा, “आपको धुंध (फॉग) की जरूरत नहीं है. यहां गेंद चुपके से अंदर आ गई है. और स्टंप्स से टकरा गई है.” गावस्कर ने भी इसमें शामिल होते हुए कहा, “आपने सही कहा. चेन्नई में मौसम साफ है. ईडन गार्डन्स में धुंध थी. उसे पता नहीं था कि गेंद कहां जा रही है. वरुण चक्रवर्ती उसे देख रहे थे और पूछ रहे थे कि क्या कोई धुंध है.”
दूसरे टी20 मैच से पहले, हैरी ब्रूक ने कोलकाता में अपने खराब प्रदर्शन के लिए शहर के धुंध को जिम्मेदार ठहराया था. हैरी ब्रूक ने डेली टेलीग्राफ से कहा था कि वरुण चक्रवर्ती काफी अच्छा गेंदबाज है. लेकिन उस रात धुंध के कारण उसे खेलना काफी मुश्किल था. उम्मीद है कि यहां हवा थोड़ी साफ होगी और हम गेंद को थोड़ा आसानी से देख पाएंगे. टी20 क्रिकेट में स्पिन का सामना करना शायद खेल में सबसे मुश्किल काम है.”
बता दें कि पहले टी20 मैच में हैरी ब्रूक 14 गेंदों में 17 रन बनाकर फ्लॉप रहे थे. दूसरे टी20 मैच में भी उनका बल्ला नहीं बोला. वह 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. जिसमें 1 छक्का और 1 चौका शामिल था. अब देखना होगा कि हैरी तीसरे टी20 मैच में कैसा परफॉर्म करते हैं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 26, 2025, 20:50 IST
[ad_2]
Source link