Headlines

Ranji Trophy: उत्तर प्रदेश ने निकाला बिहार का दम, पारी से रौंदा, रिंकू के बिना किया कारनामा

[ad_1]

Last Updated:

Bihar vs Uttar Pradesh: बिहार को रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2025) के पहले मैच में पारी से हार का सामना करना पड़ा. उत्तर प्रदेश की छह मैच में पहली जीत है.

उत्तर प्रदेश ने निकाला बिहार का दम, पारी से रौंदा, रिंकू के बिना किया कारनामा

उत्तर प्रदेश ने निकाला बिहार का दम.

नई दिल्ली. बिहार को रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2025) के पहले मैच में पारी से हार का सामना करना पड़ा. बाएं हाथ के स्पिनर शिवम शर्मा के पांच विकेट की बदौलत उत्तर प्रदेश ने रिंकू सिंह के बिना ( जो टी20 सीरीज में व्यस्त हैं) रविवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में बिहार को 236 रन पर समेटकर पारी और 119 रन की विशाल जीत दर्ज की. उत्तर प्रदेश की छह मैच में पहली जीत है.

बिहार ने सुबह पांच विकेट पर 130 रन से आगे खेलना शुरू किया और लेकिन पूरी टीम 106 रन ही जोड़ सकी और ऑल आउट हो गई. इस तरह बिहार दूसरी पारी में 236 रन ही बना सका. उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी दो विकेट पर 603 रन पर घोषित की थी. उसने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की दूसरी पारी आसानी से समेट दी.

क्या इस ट्रिक से आईपीएल चैंपियन बन सकती है RCB? पूर्व क्रिकेटर ने सुझाया उपाय

आयुष लोहारूका और सचिन कुमार ने पहले सत्र में अच्छा खेलते हुए बिहार को पांच विकेट पर 176 रन तक पहुंचा दिया. लेकिन शिवम शर्मा ने महत्वपूर्ण झटके दिये, उन्होंने लंच के बाद लोहारूका को आउट किया. इसके बाद बल्लेबाजी क्रम चरमरा गया. सचिन ने शिवम मावी की गेंद पर रन आउट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया जिससे बिहार का स्कोर सात विकेट पर 191 रन हो गया. शिवम शर्मा ने फिर 88वें ओवर में हिमांशु सिंह (16) और नवाज खान (शून्य) के लगातार विकेट झटक लिये तथा कप्तान वीर प्रताप सिंह (29) आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे.

इस जीत से उत्तर प्रदेश को सात अंक मिले जिससे उसके कुल 13 अंक हो गये और टीम ग्रुप सी में पांचवें स्थान पर पहुंच गई.बिहार की यह पांचवीं हार थी जिससे वह तालिका में निचले पायदान पर बरकरार है. उत्तर प्रदेश का सामना अब मध्य प्रदेश से होगा जबकि बिहार अगले मैच में केरल से भिड़ेगी.

homecricket

उत्तर प्रदेश ने निकाला बिहार का दम, पारी से रौंदा, रिंकू के बिना किया कारनामा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *