[ad_1]
Last Updated:
सैफ अली खान पर हुए हमले के पीछे करीना कपूर खान को जिम्मेदार ठहराने वाली अफवाहों पर ट्विंकल खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सोसाइटी में इसी तरह के लोग हैं, जो पत्नियों पर हर चीज का दोष मढ़ते हैं. उन्…और पढ़ें
ट्विंकल खन्ना ने सैफ अली खान हमले पर प्रतिक्रिया दी.
मुंबई. ट्विंकल खन्ना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वह महिलाओं को लेकर मुखर रही हैं. उनके आर्टिकल्स और इंटरव्यूज में भी इसकी झलक मिलती है. उन्होंने अपने लेटेस्ट आर्टिक्ल में सैफ अली खान पर हुए हमले के पीछे करीना कपूर के हाथ होने की अफवाहों के बारे में लिखा है. उन्होंने कहा कि इस सोसाइटी में हमेशा पत्नियों और महिलाओं पर हर चीज का दोष मढ़ा जाता है. उन्होंने अपने आर्टिकल में ऐसे कई उदाहरण दिए हैं. इस आर्टिकल एक हिस्सा उन्होंने पोस्ट किया है, जो सैफ-करीना से रिलेट करता है.
ट्विंकल खन्नान टाइम्स इंडिया के लिए लिखे आर्टिकल में करीना कपूर को दोषी ठहराने वाली अफवाहों को बेवकूफी भरा बताया. सैफ अली खान पर एक अटैकर मोहम्मद इलियास शरीफुल इस्लाम शहजाद ने हमला किया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है. ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि सैफ पर अटैक की घटना के बाद से वह अब घर की खिड़की को दो बार चेक करके सोती हैं.
ट्विंकल खन्ना का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @twinklerkhanna)
ट्विंकल खन्ना को भी लगने लगा है डर
ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा कि सैफ़ अली खान पर अटैक के बाद हर घर में इनसिक्योरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है. “जब सैफ़ अस्पताल में थे, तब बेतुकी अफ़वाहें उड़ीं कि उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं या हमले के दौरान उनकी मदद करने के लिए बहुत नशे में थीं. किसी भी तरह के सबूत की नहीं मिलने. ऐसे में लोगोंने बेवकूफियों से भरी कहानियां बनानी शुरू कर दी.”
विराट कोहली के आउट होने पर बताया जाता है अनुष्का को जिम्मेदार
ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा,”लोगों को पत्नी पर दोष मढ़ने में बहुत मजा आता है. यह सोसाइटी का एक बहुत पुराना तरीका रहा है.” उन्होंने आगे ऐसे और उदाहरण दिए. उन्होंने लिखा कि जब बीटल्स (बैंड) टूटा, तो लोगों ने जॉन लेनन की पत्नी योको ओनो को दोषी ठहराया. उन्होंने लिखा, “जब विराट कोहली आउट होते हैं, तो अनुष्का को बुरा-भला कहा जाता है, जब बेकहम फुटबॉल के मैदान में सही से नहीं खेल पाते, तो विक्टोरिया पर उंगलियां उठाई जाती हैं.” पत्नियों-महिलाओं को बरसों से इसी तरह से दोषी या जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है.
Mumbai,Maharashtra
January 26, 2025, 15:02 IST
[ad_2]
Source link