Headlines

भारत- इंग्लैंड के बीच किस दिन तीसरा टी20 खेला जाएगा … कहां होगा मुकाबला, सूर्या एंड कंपनी की नजर सीरीज जीत के चौके पर

[ad_1]

Last Updated:

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच मंगलवार (28 जनवरी) को राजकोट में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. सूर्यकुमार यादव अपनी कप्तानी में लगातार 3 टी20 सीरीज जीत चुके …और पढ़ें

भारत- इंग्लैंड के बीच किस दिन तीसरा टी20 खेला जाएगा ... कहां होगा मुकाबला

भारत- इंग्लैंड के बीच कब खेला जाएगा तीसरा टी20.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच राजकोट में खेला जाएगा. यह मुकाबला निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार (28 जनवरी) को होगा.भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. भारत ने पहले टी20 में इंगलैंड को 7 विकेट से हराया जबकि दूसरे मैच में उसने मेहमानों को 2 विकेट से मात दी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय अच्छी लय में है. पहले टी20 में ओपनर अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली वहीं दूसरे मैच में तिलक वर्मा ने तीसरे नंबर पर उतरकर मैच विनिंग अर्धशतक जड़ा. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार चौथी टी20 सीरीज जीतने के करीब पहुंच गई है. इसके लिए उसे इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे 3 में से एक मैच जीतने की जरूरत है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा.टॉस आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा.

टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टी20 टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाए जाने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. भारत ने सूर्या की कप्तानी में लगातार 3 टी20 सीरीज जीती है. सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने पहली टी20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली थी. श्रीलंकाई दौरे पर भारत ने मेजबानों को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया. टीम इंडिया की टी20 टीम के फुल टाइम कप्तान बनने के बाद सूर्या की यह पहली सीरीज जीत थी. इसके बाद भारत ने अपने घर में बांग्लादेश को भी 3-0 से पराजित किया.टीम इंडिया ने इसके बाद साउथ अफ्रीका को 4 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से शिकस्त दी. यह सूर्या की कप्तानी में लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत थी.

Women’s Under-19 T20 World Cup: भारत सुपर 6 में कब खेलेगा दूसरा मैच… किस टीम से होगी टक्कर, मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

सूर्या की कप्तानी में भारत 16 टी20 जीत चुका है
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अभी तक 19 टी20 मैच खेले हैं जहां उसे 16 में जीत मिली है. टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा रहे हैं जिन्होंने 62 मैचों में भारत की कप्तानी की और टीम को 50 मैचों में जीत मिली. एमएस धोनी की अगुआई में भारत 72 टी20 खेल चुका है जहां उसे 42 में जीत नसीब हुई है. विराट कोहली अपनी कप्तानी में भारत को 50 में से 32 मैचों में जीती दिला चुके हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 यहां देखें लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच को लाइव टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं जबकि इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी. लोग अपनी स्मार्ट टीवी पर भी हॉटस्टार की एप में लॉगिन कर T20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

homecricket

भारत- इंग्लैंड के बीच किस दिन तीसरा टी20 खेला जाएगा … कहां होगा मुकाबला

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *