Headlines

ठीक होते ही Republic Day पर घूमने निकले सैफ अली खान, पत्नी करीना कपूर भी आईं साथ नजर, चौकसी का दिखा कड़ा प्रबंध

[ad_1]

Last Updated:

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह-सुबह जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद वो कई दिनों तक लीलावती अस्पताल में भर्ती थे. 21 जनवरी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद आज सैफ अली खान को पहली बार पत…और पढ़ें

ठीक होते ही Republic Day पर घूमने निकले सैफ अली खान, पत्नी करीना भी दिखीं साथ

सैफ जानलेवा अटैक के बाद पहली बार घर से बाहर निकले.

नई दिल्ली. सैफ अली खान जानलेवा हमले के बाद आज पहली बार अपने घर से बाहर निकलते दिखे. गणतंत्र दिवस के मौके पर सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच आपनी गाड़ी में कहीं रवाना होते दिखे. एक्टर कुछ दिन पहले ही लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए थे, जिसके बाद आज उन्होंने पहली बार अपने घर के बाहर कदम रखा.

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सैफ अली खान की चौकसी का कड़ा प्रबंध दिखा है. वो पुलिस की टाइट सिक्योरिटी के बीच पत्नी के साथ बाहर जाते दिखे. एक्टर की सुरक्षा में कई पुलिसवाले तैनात नजर आए. घर से बाहर निकलने के दौरान सैफ अली खान ने पैपराजी को इग्नोर कर दिया और वो चुपचुाप आगे निकल गए.

पत्नी संग निकले सैफ अली खान
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में बेबो को सैफ अली खान के आगे जाते देखा जा सकता है. करीना ने एक कैजुअल ग्रे स्वेटशर्ट, काले ट्रैक पैंट्स और एक काले रंग का बेसबॉल कैप पहना हुआ था. वहीं, सैफ ने नेवी-ब्लू टी-शर्ट और डेनिम्स पहनी हुई थी. उन्होंने काले सनग्लासेस भी लगाए हुए थे. कपल वहां मौजूद पैपराजी को इग्नोर करते हुए तेजी से अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना होते दिखा.

वायरल वीडियो



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *