Headlines

श्रीलंका दौरे पर टेस्ट मैच खेलेंगे उस्मान ख्वाजा, कब लेंगे संन्यास? कहा- जिस दिन चयनकर्ता…

[ad_1]

Last Updated:

उस्मान ख्वाजा ने कहा है कि उनका फिलहाल संन्यास लेने का कोई प्लान नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनके टेस्ट टीम में भविष्य पर सवाल उठे थे.

उस्मान ख्वाजा कब लेंगे संन्यास? कहा- जिस दिन चयनकर्ता कहेंगे...

उस्मान ख्वाजा कब लेंगे संन्यास?

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इस बात को लेकर सतर्क हैं कि टीम के भले के लिए उन्हें कब अपने करियर को अलविदा कहना होगा. लेकिन फिलहाल उनका टेस्ट करियर खत्म करने का कोई इरादा नहीं है खासकर श्रीलंका के दौरे से पहले. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनके टेस्ट टीम में भविष्य पर सवाल उठे थे. जहां उन्होंने पांच मैचों में केवल दो बार 20 से अधिक रन बनाए थे.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार ख्वाजा ने कहा, “अगले तीन से चार सालों में काफी बदलाव होंगे. मैं इसके लिए तैयार हूं और मैं खेलना चाहता हूं और जितना हो सके खेलता रहना चाहता हूं. लेकिन मुझे यह भी पता है कि सही समय पर बाहर निकलना भी जरूरी हो सकता है. अगर मैं खेल रहा हूं और चयनकर्ता कहते हैं, ‘हमें लगता है कि समय आ गया है’, तो मैं कहूंगा, ‘आप मुझे बता दें और मैं बाहर निकल जाऊंगा.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे दिमाग में सिडनी में अलविदा कहने के विचार जरूर हैं, मैं इस बारे में बात करने से नहीं डरता. मैं इंसान हूं. मैं कम से कम एशेज खेलना चाहता हूं. मैं बहुत आगे की नहीं सोचता, बस इतना ही आगे सोचता हूं. जब तक हम जीत रहे हैं, मैं योगदान दे रहा हूं, मेरा शरीर अच्छा महसूस कर रहा है, मैं खेलता रहूंगा.”

ख्वाजा का रिकॉर्ड बताता है कि वह उपमहाद्वपीय परिस्थितियों में खेलने में माहिर हैं. 14 टेस्ट मैचों में उन्होंने 51.57 की औसत से 1083 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक और तीन शतक शामिल हैं. उन्होंने कहा, “उपमहाद्वीप में खेलना एक प्रेम-घृणा का रिश्ता रहा है. जितना आप बड़े होते हैं, उतना ही आप इसका सम्मान करते हैं. क्रिकेट हमेशा उतार-चढ़ाव भरा होता है. अब मैं इसके लिए तैयार हूं.”

homecricket

उस्मान ख्वाजा कब लेंगे संन्यास? कहा- जिस दिन चयनकर्ता कहेंगे…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *