[ad_1]
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
राजस्थान के जोधपुर जिले के लाल सागर स्थित शिवराम नत्थूजी टाक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का 11वीं कक्षा का विद्यार्थी ऋतिक बिश्नोई अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए चर्चा में है. ऋतिक के शरीर में ऐसी लचक और योग साध…और पढ़ें
जोधपुर की प्रतिभा ऋतिक बिश्नोई
हाइलाइट्स
- जोधपुर के ऋतिक बिश्नोई की योग प्रतिभा वायरल हो रही है.
- गणतंत्र दिवस पर ऋतिक के प्रदर्शन ने सबको प्रभावित किया.
- ऋतिक को सही प्रशिक्षण और सरकारी समर्थन की आवश्यकता है.
जोधपुर:- इंडिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और उसी टैलेंट को बाहर निकालने का बात करें, तो सोशल मीडिया इन दिनों एक बड़ा जरिया बना हुआ है. लगातार जिस तरीके से लोग सोशल मीडिया के जरिए फेमस होते जा रहे हैं, उसके बीच एक बच्चे की वीडियो काफी वायरल हो रही है, जो लोगों को कहीं ना कहीं आकर्षित कर रहा है. ये बच्चा एक स्कूल का है और योग करता हुआ दिखाई दे रहा है. ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा अप्रीशीएट भी कर रहे हैं, ताकि इस बच्चे पर सरकार की नजर पड़े और कहीं ना कहीं बड़े मुकाम पर ये बच्चा पहुंच पाए.
राजस्थान के जोधपुर जिले के लाल सागर स्थित शिवराम नत्थूजी टाक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का 11वीं कक्षा का विद्यार्थी ऋतिक बिश्नोई अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए चर्चा में है. ऋतिक के शरीर में ऐसी लचक और योग साधना की क्षमता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. यह क्षमता शायद ईश्वर के वरदान से कम नहीं है, जिसे उसने अपनी मेहनत और प्रैक्टिस से निखारा है.
सोशल मीडिया पर वीडियो लोगों को कर रहा आकर्षित
हाल ही में गणतंत्र दिवस पर आयोजित स्कूल कार्यक्रम में ऋतिक ने अपने योगासन का प्रदर्शन किया. दर्शकों ने उसकी प्रस्तुति को न केवल सराहा, बल्कि प्रधानाचार्य रेणु व्यास ने ऋतिक को मंच दिया और उसे प्रोत्साहित किया. लेकिन यह प्रतिभा केवल स्कूल के दायरे में सीमित नहीं रहनी चाहिए.
ये भी पढ़ें:- अजब प्रेम की गजब कहानी! दो सहेलियों में चला प्यार का चक्कर, फिर एक ने 15 लाख लगाकर करवा लिया…
एक बेहतरीन योग साधक
ऋतिक के पिता प्रकाश बिश्नोई राजस्थान रोडवेज में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं. हालांकि ऋतिक का परिवार साधारण है. ऋतिक को यदि सही प्रशिक्षण और सुविधाएं मिले, तो वह न केवल एक बेहतरीन योग साधक बन सकता है, बल्कि जिमनास्टिक में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है.
इस युवा प्रतिभा को बेहतर प्रशिक्षण के लिए एक अच्छे संस्थान और सरकारी समर्थन की आवश्यकता है. राज्य और केंद्र सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों को ऋतिक जैसे बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.
Jodhpur,Rajasthan
January 27, 2025, 14:10 IST
[ad_2]
Source link