Headlines

न ताल, न रॉकस्टार, इस इंडियन फिल्म में हैं सबसे ज्यादा गाने, 93 साल से नहीं टूटा रिकॉर्ड

[ad_1]

Last Updated:

Film With Most Number Of Songs: 90 के दौर की फिल्मों जैसे ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘ताल’ में 10 या उससे ज्यादा गाने देने का चलन था. आज ‘अमर सिंह चमकीला’ और ‘कला’ जैसी म्यूजिकल फिल्म रिलीज हो रही हैं, लेकिन गाने की …और पढ़ें

न ताल, न रॉकस्टार, इस मूवी में हैं सबसे ज्यादा गाने, अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

फिल्म आजादी से पहले रिलीज हुई थी.

हाइलाइट्स

  • फिल्म का रिकॉर्ड 93 साल से टूटा नहीं है.
  • 1932 में रिलीज हुई फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है.
  • फिल्म भारतीय संगीत के सुनहरे दौर को दर्शाती है.

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा में एक दौर वह था, जब फिल्में अपने गानों की वजह से सुपरहिट हो जाती थीं. पुरानी फिल्मों में दर्जनों गाने होते थे. माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ 14 गानों के लिए मशहूर है. 1994 की फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था. इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ में भी 14 गाने हैं. सुभाष घई की ‘ताल’ में 12 गाने थे, जबकि आदित्य चोपड़ा की क्लासिक फिल्म ‘मोहब्बतें’ में कुल 9 ट्रैक थे. हिंदी सिनेमा की मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के गाने भी बेहद मशहूर हुए, मगर इसमें सिर्फ 7 गाने थे. अगर इन सभी फिल्मों के गाने की संख्या को जोड़ लिया जाए, तो भी उनकी संख्या 1932 की फिल्म के गानों की नंबर से काफी कम है.

फिल्म ‘इंद्रसभा’ आजादी से सालों पहले 1932 में रिलीज हुई थी. वह दौर भारतीय संगीत का सुनहरा काल था. फिल्म में 72 गाने हैं. हिंदुस्तानटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म में 69 ट्रैक थे, तो कुछ इसे 71 बताते हैं. ऐसा इसलिए था, क्योंकि फिल्म में एक गाने के अन्य वर्जन भी थे. ‘इंद्रप्रभा’ का नाम 1980 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था. फिल्म में किसी दूसरी फिल्म की तुलना में ज्यादा गाने हैं.

film with most number of songs, indrasabha, movie with most songs record, film with most songs, guinness world record, hum aapke hain koun, ddlj, taal, rockstar, indian cinema, gaane ke bahane,

(फोटो साभार: X)

फिल्म ‘इंद्रसभा’, ‘आलम आरा’ के बाद रिलीज हुई थी जो साउंड वाली पहली भारतीय फिल्म है. ‘इंद्रप्रभा’ 211 मिनट लंबी थी, जिसे मणिलाल जोशी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म आगाहसन अमानत के उर्दू नाटक ‘इंद्र सभा’ पर आधारित थी. जेम्स आर ब्रैंडन ने ‘द कैम्ब्रिज गाइड टू एशियन थिएटर’ में लिखा है कि प्ले में 31 गजलें, 9 ठुमरी, दो चौबोल और पांच छंद भी हैं, जिनमें डांस की भरपूर गुंजाइश है. फिल्म में हर एक अहम किरदार के लिए एक गाना था.

homeentertainment

न ताल, न रॉकस्टार, इस मूवी में हैं सबसे ज्यादा गाने, अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *