Headlines

बाप रे, ऐसी खुशी… चोरी हुआ डंपर मिला वापस; मालिक ने पूरे शहर में पिटवा दिया ढिंढोरा!

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Sagar News : सागर जिले में चोरी हुआ डंपर जब मालिक को वापस मिला, तो उसने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जुलूस निकाला. फूलों से सजे डंपर की महिलाओं ने पूजा की और मिठाई बांटी. सिविल लाइन पुलिस ने डंपर को गुजरात बॉर…और पढ़ें

X

डंपर

डंपर की पूजा करते 

हाइलाइट्स

  • डंपर मिलने पर मालिक ने गांव तक जुलूस निकाला.
  • डंपर को फूलों से सजाया और ढोल-नगाड़े पर जुलूस निकाला.
  • 10 दिन पहले चोरी हो गया था डंपर.

सागर. बुंदेलखंड के सागर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चोरी हुआ डंपर जब मालिक को वापस मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. थाने से वह अपने गांव तक ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा और डीजे की धुन पर जुलूस निकालते हुए ले गया. इतना ही नहीं डंपर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था. गांव से भी कई लोग उसके साथ आए थे, जो डीजे पर नाचते हुए डंपर के आगे-आगे चल रहे थे. साथ ही एक फोर व्हीलर गाड़ियों का काफिला भी इसमें शामिल था. इसके बाद जब डंपर घर पहुंच गया तो महिलाओं ने उसकी पूजा की, आरती उतारी और मिठाई का वितरण किया.

10 दिन पहले हुआ था डंपर चोरी
दरअसल, सागर जिले की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिरोंजा से 17 जनवरी को रेत से भरा डंपर चोरी हो गया था. उसके ड्राइवर ने सिविल लाइन थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पेट्रोल पंप के पास रात में डंपर लगाया था, लेकिन सुबह गायब हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसकी जांच शुरू की तो उसका लोकेशन, माल्थोन टोल टैक्स पर मिली. चोरों ने उसके जीपीएस सिस्टम को तोड़कर अलग कर दिया था. पुलिस इसी के आधार पर जांच करती रही और गुजरात बॉर्डर से उसे बरामद कर लिया. 23 जनवरी को गुजरात बॉर्डर से डंपर लेकर पुलिस सागर लौट आई थी. फिर कानूनी कार्रवाई होने के बाद डंपर मालिक दयाल अहिरवार को इसे वापस कर दिया था. एक हफ्ते बाद खोया हुआ डंपर मिलने से उन्हें बड़ी खुशी मिली. इसी के चलते उन्होंने यह जुलूस निकाला था.

रास्ते में बांटता रहा मठाई
शिव दयाल अहिरवार ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस के द्वारा बेहद सराहनीय कार्य किया गया है. ऐसे में एक तो मेरी खुशी थी कि हमारी कोई चीज वापस मिल गई. दूसरा यह है कि लोगों को भी पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में पता चलना चाहिए, कि कैसे उन्होंने चोरी की चीज को चंद दिनों में ढूंढ कर हमें वापस लौटा दिया.

homeajab-gajab

बाप रे, ऐसी खुशी! चोरी हुआ डंपर मिला वापस; मालिक ने पूरे शहर में पिटवा दिया…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *