Headlines

सलमान खान संग हुआ ब्रेकअप तो चुप रहीं ऐश्वर्या राय, सिमी ग्रेवाल के पूछने पर बोलीं- ‘मैंने अपने बुरे वक्त को…’

[ad_1]

Last Updated:

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का रिश्ता फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान शुरू हुआ लेकिन कड़वाहट के साथ खत्म हुआ. लोगों ने कई बार ऐश्वर्या राय से इस रिश्ते के बारे में सवाल किए. लेकिन उन्होंने हमेशा उन सवाल…और पढ़ें

सलमान संग हुआ ब्रेकअप चुप रहीं ऐश्वर्या, सिमी ग्रेवाल के पूछने पर कही ये बात

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप क्यों हुआ, ये लोगों के लिए आज भी सवाल बना हुआ है.

हाइलाइट्स

  • फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से आए थे करीब.
  • ब्रेकअप पर दोनों ने कभी नहीं की बात.
  • सिमी ग्रेवाल के शो में हुआ सवाल तो दिया था जवाब.

नई दिल्ली. फिल्मों के सीक्वल लाने के मेकर्स अक्सर फिल्म के सस्पेंस के साथ छोड़ जाते हैं. अधूरी कहानी लोगों के मन में एक सवाल पैदा कर जाते हैं, जैसे अब आगे क्या होगा? कुछ ऐसी ही रियल स्टोरीज भी हैं, जिनकी कहानी में क्या हुआ ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब तो उन सितारों के मुंह से कभी नहीं मिला और फिर लोगों ने सिर्फ कयास लगाए. बॉलीवुड में ऐसी कई लव स्टोरीज रहीं, जो अधूरी कहानी बनकर रह गईं लेकिन समय की रेत से कभी मिटी नहीं. उसी में से एक ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी भी है.

बॉलीवुड की दुनिया में, कई रिश्ते बहुत संभावनाओं के साथ शुरू हुए, साथ चलने का वादा तो था, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा था. कई सेलेब्स अपने अतीत और अपने एक्स के बारे में खुले तौर पर बात करने में कोई हिचकिचाहट नहीं रखते, लेकिन कुछ सेलेब्स ने तो इस बारे में बिल्कुल भी बात न करने का फैसला किया. पूर्व ब्यूटी क्वीन और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन इसी लिस्ट का हिस्सा हैं.

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से आए थे करीब
ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लोगों ने जब फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ पर्दे पर देखा, तो लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया. इस फिल्म के बाद दोनों करीब आने लगे और इसके बाद ही उनके रिश्ते की अफवाहें फैलने लगीं.

Aishwarya Rai, Aishwarya Rai News, song Aankhon Ki Gustakhiyan, why salman got angry on Sanjay Leela Bhansali during Hum Dil De Chuke Sanam Shoot, Salman Khan got angry when Sanjay Leela Bhansali held Aishwarya Rai hand, Sanjay Leela Bhansali, Hum Dil De Chuke Sanam, Hum Dil De Chuke Sanam bts Story, Hum Dil De Chuke Sanam Budget, Hum Dil De Chuke Sanam Collection, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, संजय लीला भंसाली

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की साथ में ये पहली फिल्म थी.

ब्रेकअप के बाद कभी नहीं की बात
फिल्मों को काम हो या कोई और प्रोजेक्ट… ऐसे खबरों को छुपाना आसान है. लेकिन, ऐसी खबरें छिपती कहां हैं. दोनों जल्द ही फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गए. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. कुछ समय बाद ये रिश्ता टूट गया. लेकिन ऐश्वर्या और सलमान की पॉपुलेरिटी तब भी बढ़ती रही जब उन्होंने अलग होने का फैसला किया. अलग होने के बाद, ऐश्वर्या से बार-बार सलमान खान के साथ रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में सवाल किए गए. एक्ट्रेस ने हमेशा ऐसे सवाल को टालने की कोशिश की और कोई कॉमेंट कभी नहीं किया.

2012 में सिमी ग्रेवाल ने किया था सवाल
2012 में सिमी ग्रेवाल के मशहूर टॉक शो में भी जब उनसे ब्रेकअप के बाद सलमान खान के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया था. उनके मुताबिक, वह अपने जीवन के एक खास हिस्से के बारे में, खासकर सार्वजनिक मंच पर, बात नहीं करना चाहती.

मैंने इस चैप्टर को…
सिमी ग्रेवाल के शो में एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि मैंने इस चैप्टर को पूरी तरह से बंद कर दिया है. मुझे नहीं लगता कि मैं इसे किसी भी तरह से देखना चाहूंगी, खासकर सार्वजनिक मंच पर. मैं वास्तव में ऐसा नहीं चाहूंगी’. ऐश का ये जवाब सुनने के बाद शो की होस्ट ने उनसे पूछा था, ‘क्या आपको इसके बारे में नकारात्मक महसूस होता है?’

Aishwarya Rai, Salman Khan, Aishwarya Rai and Salman Khan relationship, Hum Dil De Chuke Sanam, Simi Garewal, Simi Garewal Show, when Aishwarya Rai give answer to Simi Garewal on salman Khan, Aishwarya Rai maintain private boundaries, Aishwarya Rai-Salman Khan breakup reason, Aishwarya Rai-Salman Khan hate Love story, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, सिमी गेरेवाल

सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था.

तीखे अंदाज में जब एक्ट्रेस ने दिया था जवाब
इस पर जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा, ‘मैंने अपने बुरे वक्त को भुला दिया है. वो अतीत की बात है, इसे वहीं छोड़ देना चाहिए.’ एक्ट्रेस ने अपने तीखे अंदाज से ये जगजाहिर कर दिया था कि वह किसी को भी अपनी सीमाओं को पार करने की इजाजत नहीं देंगी.

ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय के नजदीक आई थीं ऐश
आपको बता दें कि सलमान खान से ब्रेकअप के कुछ समय बाद ऐश्वर्या राय एक्टर विवेक ओबेरॉय के करीब आ गई थीं. ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के लव अफेयर के बारे में जानने के बाद सलमान खान और ज्यादा भड़क गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को उनके घर जाकर जमकर गालियां दी थीं. विवेक ओबेरॉय ने इस बात का खुलासा खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था. इसके बाद ऐश्वर्या राय ने विवेक से दूरियां बना ली थीं.

homeentertainment

सलमान संग हुआ ब्रेकअप चुप रहीं ऐश्वर्या, सिमी ग्रेवाल के पूछने पर कही ये बात

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *