Headlines

महाराष्ट्र में मराठी-गैर मराठी के बीच विवाद, सत्यनारायण पूजा का विरोध! जानिए क्यों मचा बवाल

[ad_1]

Agency:Local18

Last Updated:

Dombivali Marathi- non mrathi debate: डोंबिवली में फिर से मराठी-गैर मराठी विवाद सामने आया है. गैर मराठी परिवार ने सत्यनारायण पूजा का विरोध किया, जिससे सोसायटी में दो गुट आमने-सामने आ गए हैं.

महाराष्ट्र में मराठी-गैर मराठी के बीच विवाद, सत्यनारायण पूजा का विरोध!

डोंबिवली में मराठी-गैर मराठी विवाद

हाइलाइट्स

  • डोंबिवली में मराठी-गैर मराठी विवाद हुआ.
  • सत्यनारायण पूजा का गैर मराठी परिवार ने विरोध किया.
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में मराठी और गैर मराठी के बीच फिर से विवाद हो गया. डोंबिवली नांदिवली की एक सोसायटी में गैर मराठी परिवार द्वारा सत्यनारायण पूजा और हल्दीकुंकू समारोह का विरोध किया गया. सोसायटी में रहने वाली मराठी परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गैर मराठी परिवार ने मराठी लोगों को अपशब्द कहे. सोमवार, 27 जनवरी की रात को सोसायटी में इस विवाद के कारण बड़ा हंगामा हुआ. इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस मामले में मानपाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज की गई है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

क्या हुआ था?
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण डोंबिवली और पनवेल क्षेत्र में मराठी और गैर मराठी के बीच विवाद के कई मामले सामने आए हैं. डोंबिवली में फिर से मराठी और गैर मराठी के बीच विवाद सामने आया है. डोंबिवली पूर्व के नांदिवली क्षेत्र में साई कमल छाया नामक इमारत में 2 फरवरी को सत्यनारायण पूजा और हल्दीकुंकू समारोह आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम की सूचना सोसायटी के बोर्ड पर लिखी गई थी, लेकिन, कुछ गैर मराठी सदस्यों ने इस बोर्ड की फोटो खींचकर सोसायटी के व्हॉट्सएप ग्रुप (whatsapp group) पर अपशब्द कहे. इससे मराठी और गैर मराठी के बीच विवाद उभर आया है.

मराठी परिवार के आरोप क्या हैं?
मराठी महिलाओं ने कहा है कि सत्यनारायण पूजा और हल्दीकुंकू कार्यक्रम का गैर मराठी परिवार ने विरोध किया है. साथ ही हमें गालियां भी दी हैं और मराठी लोगों के बारे में अपशब्द कहे हैं. इसके बाद गैर मराठी परिवार ने मानपाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही सोसायटी के मराठी सदस्यों ने चेतावनी दी है कि गैर मराठी परिवार के ऐसे व्यवहार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Baba Siddiqui Case: BJP नेता के साथ व्हॉट्सऐप चैट, डायरी में भी नाम, बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में बड़ा खुलासा

हंगामे का वीडियो वायरल
बता दें कि मराठी और गैर मराठी विवाद हाल ही में पनवेल में भी देखा गया था. इसके बाद डोंबिवली में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. सत्यनारायण पूजा को लेकर हुए मराठी और गैर मराठी परिवार के विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा व्यक्त किया जा रहा है.

homeajab-gajab

महाराष्ट्र में मराठी-गैर मराठी के बीच विवाद, सत्यनारायण पूजा का विरोध!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *