[ad_1]
Last Updated:
गोंगाडी त्रिशा ने अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 110 रन की नाबाद पारी खेलकर शतक जमाया और इतिहास रचा. वह टूर्नामेंट में शतक बनाने वाली पहली बैटर बनीं.
गोंगाडी त्रिशा आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाली पहली बैटर बन गई हैं.
हाइलाइट्स
- गोंगाडी त्रिशा ने 110 रन की नाबाद पारी खेली.
- त्रिशा अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाली पहली बैटर बनीं.
- गोंगाडी त्रिशा ने 13 चौके और 4 छक्के लगाए.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में धमाकेदार खेल जारी रखते हुए स्कॉटलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. स्टार ओपनर गोंगाडी त्रिशा की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी की बदौलत टीम ने यह पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. 19 साल की इस बैटर ने मंगलवार (28 जनवरी) को स्कॉटलैंड के खिलाफ शतक जमाकर इतिहास रच दिया. गोंगाडी त्रिशा आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाली पहली बैटर बन गई हैं.
19 साल की गोंगाडी त्रिशा स्कॉटलैंड के खिलाफ सुपर सिक्स के दूसरे मुकाबले में नाबाद 110 रन की पारी खेली. यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी बैटर द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है. टॉस हारने के बाद स्कॉटलैंड की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. जी कमलिनी और गोंगाडी त्रिशा की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार साझेदारी करते हुए गेंदबाजी को तहस नहस कर दिया. 147 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा. कमलिनी के आउट होने के बाद भी त्रिशा ने दूसरी तरफ से हमला जारी रखा और स्कोर 208 रन तक पहुंचाया.
Trisha Gongadi’s sensible 100 guides #TeamIndia to a mammoth complete of 208/1 towards Scotland!
Watch LIVE: https://t.co/0OlcVKrJTF#U19WomensT20WConJioStar #INDWvSCOW, LIVE NOW on Disney+ Hotstar! pic.twitter.com/a7WHWO5EX7
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 28, 2025
[ad_2]
Source link